मुंबई

Amravati Crime: पिता ने बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने के बाद बार मालिक ने दर्ज करवाया केस, आरोपी गिरफ्तार

Amravati Crime News: आरोपी वर्धा (Wardha) जिले के देउरवाडा (Deurwada) का रहने वाला है। उसने तिवसा तालुका (Tiwasa) में कौडण्यपूर-अंजनसिंगी रोड पर स्थित एक बार से शराब खरीदकर अपने बच्चों को शराब पिलाई थी।

2 min read
Jul 25, 2022
पिता ने बच्चों को पिलाई शराब

Amravati Viral Video: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक शर्मनाक घटना घटी है, जहां एक पिता खुद अपने नाबालिग बच्चों का भविष्य बर्बाद करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। कुछ दिन से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपने बच्चे को शराब पिलाता दिख रहा है। हालांकि अब पिता को उसके कर्मों की सजा मिलनी शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, अमरावती के तिवसा (Tiwasa) तालुक में पिता द्वारा अपने बच्चों को शराब पिलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस के एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कुऱ्हा पुलिस ने शराब पिलाने वाले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े-ये कौन सा टैक्स है? गजराज ने बीच सड़क गन्ने से लदे ट्रक को रोका, और फिर की यह डिमांड, देखें मजेदार Video

आरोपी वर्धा (Wardha) जिले के देउरवाडा (Deurwada) का रहने वाला है। उसने तिवसा तालुका (Tiwasa) में कौडण्यपूर-अंजनसिंगी रोड पर स्थित एक बार से शराब खरीदकर अपने बच्चों को शराब पिलाई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद बार मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिता की इस हरकत पर आम लोग भी गुस्सा जाहिर कर रहे है।

वहीँ, इस पूरे मामले को महिला एवं बाल विकास विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में पिता की जांच विभाग द्वारा भी की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर बच्चों को सुरक्षा और देखभाल के लिए बाल गृह भी भेजा जा सकता है।


वायरल वीडियो में क्या है?

तिवसा तालुका में मौजूद बार से आरोपी पिता ने शराब खरीदी। वीडियो में दिख रहा है कि पिता नीचे बैठा हैं। जबकि उसके सामने एक नाबालिग बेटा व बेटी शराब पी रहे है। बेटे ने हाथ में शराब का गिलास पकड़ा हुआ है। बाप बेटे को शराब की चुस्की दिलाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही शराब के साथ उन्हें कुछ खाने के लिए दे रहा है। इस वीडियो में एक छोटी लड़की भी नजर आ रही है। वह भी पिता के बगल में बीयर की बोतल से शराब पी रही है।

Published on:
25 Jul 2022 07:04 pm
Also Read
View All