
Viral Video: इंसान और जानवरों के बीच के संघर्ष का वीडियो अक्सर ऑनलाइन वायरल होते है और चर्चा का विषय बनते हैं। हालांकि इस बार एक ट्रक से हाथी और उसके बच्चे को गन्ना खिलाने का वीडियो क्लिप सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे है कि हाथी सड़क से गुजर रहे ट्रक से गन्ने को ले जाने की अनुमति तभी देता है, जब उसे उसके हिस्से का भोजन दिया जाता है। जंगली जानवर की इस हरकत ने नेटिज़न्स को चकित कर दिया है। यह भी पढ़े-टीचर ने दिखाया गजब का टैलेंट, उल्टे हाथ से एक साथ बना डाली शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की स्केच, Video देख कहेंगे वाह!
भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्वां (Parveen Kaswan) ने गन्ना ले जा रहे ट्रक के सामने हाथी और उसके बच्चे के आने का वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट की है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही एक आदमी गन्ने की गट्ठर सड़क के दूसरी ओर फेंकता है, हाथी उस पार हो जाते हैं और उन्हें खाने लगते हैं। जबकि इस दौरान वहां कुछ और कारों को भी देखा जा सकता है।
29 सेकंड की इस क्लिप को ट्विटर पर 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि 51 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिले है।
आईएफएस अधिकारी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “इस टैक्स को आप क्या कहेंगे।“ हालांकि उन्होंने लोगों से जंगली जानवरों को नहीं खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने उसी ट्वीट के साथ कहा "यह दिखने में भले ही सुंदर हो लेकिन जंगली जानवरों को कभी न खिलाएं। सहानुभूति आधारित संरक्षण वन्य जीवन का दुश्मन है। उन्हें आसान और मसालेदार भोजन की आदत लग जाएगी। परिणामस्वरूप वह सड़कों पर और अपने प्राकृतिक वास से बाहर घूमते हैं। इस वहज से अच्छी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं। उन्हें जंगली ही रहने दीजिये।”
"इस टैक्स को आप क्या कहेंगे" शीर्षक वाली क्लिप ने नेटिज़न्स को अजीबोगरीब जवाब देने के लिए प्रेरित किया है। एक यूजर ने कहा हाथियों से संबंधित भोजन मनुष्यों द्वारा छीन लिया जा रहा है। जबकि दूसरे यूजर ने कहा वन सड़क कर। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'गन्ना टैक्स। हमें गन्ना दो और हम तुम्हें जाने देंगे।
इसी तरह का एक वीडियो 2020 में भी सामने आया था, तब वीडियो में एक व्यस्त सड़क पर रुके ट्रक से दो हाथियों को गन्ना निकालते हुए देखा गया था। हालांकि यह वीडियो क्लिप थाईलैंड की थी।
Published on:
25 Jul 2022, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.