31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीचर ने दिखाया गजब का टैलेंट, उल्टे हाथ से एक साथ बना डाली शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की स्केच, Video देख कहेंगे वाह!

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठा टीचर ब्लैकबोर्ड पर मिनटों में देश के दो महान योद्धाओं के अद्भुत स्केच तैयार कर देता हैं। वो भी एक साथ दोनों हाथ से बिना पलट कर ब्लैकबोर्ड की तरफ देखें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Jul 2022, 4:15 PM IST

Teacher made sketch of Shivaji Maharaj and Maharana Pratap together viral Video

टीचर ने बिना देखें एक साथ बना डाली शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की स्केच

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे वीडियोज के वायरल होने से कई बार लोग देश-विदेश में चर्चा का विषय बन जाते है। बहुत कम समय में शोहरत मिल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा हैं।

बीते कुछ दिनों से पेंटिंग और आर्ट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बिना देखें उल्टे हाथ से एक साथ शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की स्केच बनाते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में गजब का टैलेंट दिखाने वाला शख्स पेशे से टीचर है। यह भी पढ़े-Nagpur Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने नागपुर की सड़क पर मचाया कोहराम, कई जख्मी, देखें CCTV में कैद भीषण सड़क हादसा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठा टीचर ब्लैकबोर्ड पर मिनटों में देश के दो महान योद्धाओं के अद्भुत स्केच तैयार कर देता हैं। वो भी एक साथ दोनों हाथ से बिना पलट कर ब्लैकबोर्ड की तरफ देखें।

टीचर ने ब्लैकबोर्ड पर पहले शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की तस्वीर की आउटलाइन्स खींची और उसके बाद उसमें बारीकी से छोटे-छोटे विवरण पूरे किये। एक जगह बैठकर टीचर द्वारा किये गए इस कारनामे की नेटिनज्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर Hinduism Now Global Press नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को हर कोई खूब पसंद कर रहा है। महज़ 46 सेकंड के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है, जबकि हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़