इस मामले में सोनू के पिता रमेश चव्हाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर सातारा पुलिस थाने में पति विनोद राठौड़, सास सुनीता विलास राठौड़ (45), देवर विशाल राठौड़ (24), मावसा सुभाष (45) और मावशी पिनाबाई सुभाष राठौड़ (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति विनोद और सास सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे के मार्गदर्शन में मामले की आगे जांच की जा रही है।