31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagpur Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने नागपुर की सड़क पर मचाया कोहराम, कई जख्मी, देखें CCTV में कैद भीषण सड़क हादसा

Nagpur Bolero Accident Video: नागपुर से एक चौंका देनेवाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Jul 2022, 8:19 PM IST

Nagpur speeding bolero jeep hits people on road shocking incident caught in cctv

नागपुर में CCTV में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा

Nagpur Road Accident CCTV VIDEO: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बोलेरो से भयानक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बोलेरो ने कई गाड़ियों के साथ ही सड़क पर चल रहे दो लोगों को भी टक्कर मार दी। यह हादसा नागपुर के पंचशील चौक पर हुआ है। इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह भीषण दुर्घटना कैद हो गई।

नागपुर का पंचशील चौक हमेशा की तरह गाड़ियों और लोगों से भरा था। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई और भयानक हादसा हो गया। बोलेरो राहगीरों को टक्कर मारते हुए पार्किंग में खड़ी कार और दोपहिया वाहनों से टकरा गयी। यह भी पढ़े-Shirdi: पत्नी की आखिरी इच्छा हुई पूरी, डॉक्टर पति ने बाबा के दरबार में चढ़ाया 40 लाख का सोने का मुकुट

इसके बाद बोलेरो कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई। इस घटना में सड़क पर चल रहे एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। उन्हें हादसे के बाद इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है।

यह घटना आज (22 जुलाई) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुछ गाड़ियां सड़क के किनारे पार्किंग में खड़ी हैं। जबकि इस दौरान राहगीर भी नजर आ रहे है। एक महिला और एक पुरुष भी सड़क पर चल रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि दोनों की किस्मत अच्छी थी कि उनकी जान बचा गयी। हालांकि इस हादसे में वह घायल हो गए।

इस घटना में 1 कार, 2 दोपहिया और 1 साइकिल को नुकसान पहुंचने की जानकारी जानकारी सामने आई है। घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में नागपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।