मुंबई

महाराष्ट्र में 85 साल के बुजुर्ग ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 37 मिनट में दिखाए 37 प्रकार का वाटर योगा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के कृष्णाजी नागपुरे ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। कृष्णाजी नागपुरे ने 37 मिनट में 37 प्रकार के जल योगासनों का प्रदर्शन कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

2 min read
Aug 28, 2022

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के कृष्णाजी नागपुरे ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। 85 साल की उम्र में कृष्णाजी नागपुरे का काम ऐसा है कि 25 साल के नौजवान भी वैसा करने के लिए 100 बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कृष्णाजी नागपुरे ने 37 मिनट में 37 तरह के जल योगासन कर दिखाए हैं। ऐसा कर के कृष्णाजी नागपुरे ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया लिया है। कृष्णाजी नागपुरे पानी में काफी समय गुजार सकते हैं। पानी में न केवल समय गुजार सकते हैं बल्कि पानी के भीतर कई कमाल करते हैं।

आज कृष्णाजी नागपुरे ने इन्हीं में से कुछ कारनामों को महाराष्ट्र के चंद्रपुर के जिला क्रीड़ा स्टेडियम के तालाब में कर दिखाया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करवाया। इस प्रकार कृष्णाजी नागपुरे सबसे ज्यादा उम्र में जलयोग करने वाले शख्स बन गए हैं। पिछले 70 सालों से कृष्णाजी नागपुरे जलयोग साधना का प्रचार और प्रसार कर रहे हैं। आज नागपुरे ने 37 मिनट में 37 प्रकार के जल योगासनों का प्रदर्शन कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यह भी पढ़ें: Nashik News: नशे में धुत महिला ने एसटी बस में पुलिस को दी गाली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इसी साल योग दिवस के मौके पर भी चंद्रपुर के कृष्णाजी नागपुरे ने अपनी योगसाधना की एक छोटी सी झलक दिखलाकर लोगों को हैरान कर दिया था। पानी पर सांसों की लयबद्धता को कायम रखते हुए उन्होंने 20 तरह के योगासन किए थे। पानी में हाथ-पैर मारते हुए उन्होंने दोनों हाथ पीछे लेकर मूषक चाल, बतख चाल जैसे कई तरह के योगासन दिखाए थे। इनके अलावा एक ही जगह पर रुककर फिरना, पद्मासन, शवासन, नमस्कार करना- ये सारे आसन वे पानी में भी रह कर कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यही है कि ये सब वे 85 की उम्र में आसानी से कर पा रहे हैं। वे पानी में काफी समय तक आराम से डुबकी मार कर रह जाते हैं। इसी अवस्था में वे सहज तरीके से काफी समय तक कई प्रकार के आसन भी करते हैं। ये बात जो भी देखता है, सुनता है, जानता है वो अपने दांतो तले ऊंगलियां दबा लेता है। लोग जब इसके बारे में कृष्णाजी नागपुरे से सवाल पूछते हैं तो वे बस यही बताते हैं कि योग साधना से सब कुछ संभव है।

Published on:
28 Aug 2022 08:59 pm
Also Read
View All