22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर: माता-पिता के बीच विवाद, 12 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ने उठाया आत्मघाती कदम; परिवार में पसरा मातम

Nagpur 12 Year Old Boy Death: नागपुर में माता-पिता के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण तनाव में रहने वाले 12 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पुलकित की मौत हो गई। पुलिस ने सोनेगांव थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Oct 22, 2026

12 year ol boy death in nagpur

12 साल के बच्चे ने उठाया आत्मघाती कदम, सोर्स- AI

Nagpur Volleyball Player: महाराष्ट्र के नागपुर में माता-पिता के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण तनाव में रहने वाले 12 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलकित नाम का यह बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता था और एक अच्छा वॉलीबॉल खिलाड़ी भी था। घटना सोनेगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलकित के माता-पिता निजी क्षेत्र में काम करते हैं। दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था और मामला अदालत तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीच तनाव का असर बच्चे पर भी पड़ रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिता की ओर से समय पर आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण पुलकित की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। मां के वेतन से ही मां-बेटे का खर्च चल रहा था। पिता के मिलने से बचने और स्कूल की अभिभावक बैठकों में शामिल नहीं होने के कारण भी बच्चा निराश रहता था। परिजनों के अनुसार, वह पहले की तुलना में कम बातचीत करने लगा था।

मां के घर लौटने पर सामने आई घटना

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। कुछ समय बाद जब उसकी मां घर लौटीं, तो घटना का पता चला। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। एक पड़ोसी ने सोनेगांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नागपुर में दो अन्य मौतों के मामले भी सामने आए

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में दो अन्य घटनाओं में भी लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। कलमना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके में सोमवार दोपहर 17 वर्षीय शतीराहन की मौत हुई। उसके माता-पिता निजी क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं, पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र के लष्करीबाग इलाके में 21 वर्षीय अंशुल की भी सोमवार को मौत हो गई। इन दोनों मामलों में मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित पुलिस थानों ने आकस्मिक मौत के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग