मुंबई

सचिन वाजे को बड़ा झटका, एंटीलिया केस में UAPA के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी को चुनौती देनेवाली याचिका को दिल्ली HC ने किया खारिज

मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने एंटीलिया केस में यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी को चुनौती देनेवाली याचिका को खारिज कर दिया है। जिससे आने वाले समय में वाजे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 12:08 PM IST
Big Set Back to Sachin Vaje, Delhi High Court dismisses plea challenging sanction under UAPA
सचिन वाजे को बड़ा झटका

Antilia Bomb Scare Case: मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट में एंटीलिया केस में यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया है। ऐसे में आने वाले समय में वाजे की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इससे पहले कोर्ट ने इस केस में 21 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा था।

गौर हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने एंटीलिया केस में सचिन वाजे की याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि अधिकार क्षेत्र की कमी के कारण इसे खारिज किया जाता है। दरअसल वाजे ने अपनी याचिका में यूएपीए की धारा को हटाने की मांग की थी। अदालत में दायर याचिका में कहा गया था कि यह प्रावधान आर्टिकल 14 और 21 का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी में एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा का मामला खासा चर्चा में था। इस घटना के सामने आने के बाद हडकंप मच गया था। 25 फरवरी 2021 को विस्फोटक से भरी एक एसयूवी अंबानी के आवास के पास मिली थी। इस गाड़ी में से जिलेटिन की छड़े बरामद हुई थी।

वहीं मुकेश अंबानी को बार-बार मिल रही धमकी के मद्देनजर केंद्र ने हाल ही में उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है। सरकार ने अंबानी की सुरक्षा को Z केटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दिया है। अभी इसी सप्ताह रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए सर. एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल के एक लैंडलाइन नंबर पर एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉलर ने हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। साथ ही अंबानी और उनकी पत्नी और बेटों को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से अरेस्ट किया था।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी