गिरिराज सिंह ने बिहार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की स्थिति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा कई जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, बिहार में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है।