मुंबई

lockdown पुलिस पर कातिलाना हमला, 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर

नागरिकों को समझाने निकाला था फ्लैग मार्च
less than 1 minute read
May 16, 2020
lockdown पुलिस पर कातिलाना हमला, 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर
lockdown पुलिस पर कातिलाना हमला, 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर

मुंबई. लॉक डाउन करने वालो को मना करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एंटाप हिल पुलिस ने लगभग 17 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त और प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि लॉक डाउन का पालन कराने के लिए एंटॉप हिल पुलिस ने गुरुवार शाम को फ्लैग मार्च निकाला ताकि लोगों को समझाया जा सके कि वे बिना जरूरी कारण घर से ना निकले। एंटॉप हिल के कोकरी डिपो इलाके में गरीब नवाज नगर इलाके में पुलिस ने कुछ लोगों को लॉक डाउन के दौरान मास्क लगाए बगैर बाहर घूमते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और घर लौट जाने की बात कही लेकिन भीड़ ने बिना पुलिस की बात सुने उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते यह बहस बढ़ती चली गई। इसके बाद कुछ युवकों ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एसआरपीएफ के दो जवान और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के एक उप-निरीक्षक घायल हो गए। एंटॉप हिल पुलिस ने इस घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस आरोपियों के खिलाफ एंटॉप हिल पुलिस आईपीसी की धारा 307,353, 332, 324, 323,343, 344, 345,148, 149, 269,271, 188 तथा महाराष्ट्र कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 15 से 17 लोगों के खिलाफ ममला दर्ज करके जांच कर रही है।

Updated on:
16 May 2020 03:13 am
Published on:
16 May 2020 03:13 am
Also Read
View All
मुंबई: फर्जी PMO अधिकारी बनकर घूम रहा 24 साल का युवक गिरफ्तार, जाली दस्तावेज बनाने के लिए किया ChatGPT का इस्तेमाल

कॉपीराइट क्लेम से परेशान पैपराजी ने रणवीर सिंह से मांगी मदद, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

‘100 एक्सप्रेशन दिए क्योंकि’, ट्रेलर लॉन्च पर क्यों इतनी एक्सप्रेसिव थीं करीना कपूर? मेघना गुलजार ने फिल्म में नहीं करने दिया ये काम

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो