मुंबई

Shocking! भांजे की मौत से डिप्रेशन में गई मौसी, 3 साल की भांजी की हत्या की, फिर फंदे से झूली

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मानसिक रूप से परेशान महिला ने अपनी तीन साल की भांजी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2025, 6:26 PM IST
Maharashtra woman police officer
AI Image

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। अंबरनाथ (Ambernath News) में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन साल की भांजी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को घटी।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में थी। दरअसल, कुछ ही समय पहले उसकी बहन के आठ वर्षीय बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। इस घटना का उस पर गहरा मानसिक असर पड़ा। वह लगातार तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी।

अधिकारी ने आगे बताया कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला ने अपनी बहन की तीन वर्षीय बेटी का गला घोंट दिया। इसके बाद अपराधबोध में उसने अपनी बहन के ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

यह घटना न केवल एक परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। मासूम बच्ची और उनकी मौसी की मौत से लोग स्तब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और समय पर इलाज बेहद जरूरी है ताकि ऐसी त्रासद घटनाओं को रोका जा सके।

Updated on:
7 Sep 2025, 6:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत