मुंबई

Aurangabad: देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, 2 की मौत, 5 घायल

Maharashtra Aurangabad News: सड़क हादसे में दो श्रधालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2 min read
Oct 01, 2022
Maharashtra highway accident.jpg
महाराष्ट्र में रोड एक्सीडेंट में 40 लोगों की मौत

Ahmednagar Accident News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद तालुका में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चित्तेपिंपलगाव के मोहटादेवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बीती रात हादसे का शिकार हो गई। कार की तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो से आमीन-सामने की टक्कर हो गई। अहमदनगर जिले के पाथर्डी के पास हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अहमदनगर ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़े-Pune Rain: पुणे में मौसम ने ली करवट, आईएमडी ने कहा- 4 अक्टूबर तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना

पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद के चित्तेपिंपलगाव में रहने वाला झिंजुर्डे परिवार अहमदनगर जिले के मोहटादेवी के दर्शन के लिए गया था। इस बीच, वापस लौटते समय झिंजुर्डे परिवार की कार पाथर्डी तालुका के कालेगांव शिवारात औरंगाबाद बारामती हाईवे पर लगभग 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मारुति ऑल्टो कार से औरंगाबाद लौट रही झिंजुर्डे परिवार को अमरापुर से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दो श्रधालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसने पीड़ित परिवार की कार को आगे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जोरदार आवाज हुआ। इसलिए स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दो लोगों की जान तब तक जा चुकी है, जिसमें कार का ड्राइवर भी शामिल है।

उधर, श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आते ही उनके गांव में मातम का माहौल है। जबकि परिवार के लोगों के आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Published on:
01 Oct 2022 01:02 pm