मुंबई

भोजपुरी एक्ट्रेस पर करोड़ों की ठगी का आरोप, 200 करोड़ का दिया था लालच, मुंबई में FIR दर्ज

मुंबई के एक बिजनेसमैन ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक कुमार पर 11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2026, 10:31 AM IST
Bhojpuri film actress Akanksha Awasthi Fraud case
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर ठगी का आरोप (Photo: FB Akanksha Awasthi)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) और उनके पति विवेक कुमार उर्फ ​​अभिषेक कुमार सिंह चौहान पर एक बिजनेसमैन से 11.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। मुंबई की पंतनगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

300 करोड़ की झूठी कहानी गढ़ी

शिकायतकर्ता हितेश कांतिलाल अजमेरा (52) कस्टम क्लीयरेंस के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री की बेहद प्रभावशाली हस्तियां बताया था। आकांक्षा ने दावा किया कि अंधेरी में उनका खुद का फिल्म स्टूडियो और ट्रेनिंग सेंटर है।

एफआईआर के अनुसार, ठगी की साजिश तब शुरू हुई जब आकांक्षा के पति विवेक ने एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने दावा किया कि बिहार के बेतिया इलाके में एक गोदाम में उसके 300 करोड़ रुपये नकद रखे हैं, जो कानूनी अड़चनों के कारण फंसे हुए हैं। उसने हितेश को लालच दिया कि अगर वे इस रकम को छुड़ाने के लिए निवेश करते हैं, तो बदले में उन्हें 200 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। उन्हें स्टूडियो में हिस्सेदारी, नाम और शोहरत दिलाने का वादा भी किया गया था।

भरोसा जीतने के लिए पटना तक ले गए

शिकायतकर्ता का दावा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी ने खुद हितेश को भरोसे में लिया, जिसके बाद मार्च और जुलाई 2024 के बीच पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 11.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। हितेश का विश्वास जीतने के लिए आरोपी उन्हें पटना ले गए और गोदाम से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी दिखाए।

मिठाई खरीदने के बहाने फरार

इस कथित धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 5 जुलाई 2024 को आरोपी विवेक कुमार पीड़ित को बेतिया ले जा रहा था। रास्ते में मिठाई खरीदने के बहाने विवेक कार से उतरा और फिर वापस नहीं आया। कुछ समय बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। शुरुआती दिनों में आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर संपर्क में रहे, लेकिन बाद में पूरी तरह गायब हो गए।

पुलिस ने अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Updated on:
30 Jan 2026, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी