मुंबई

महाराष्ट्र के कसारा घाट पर भीषण हादसा, कंटेनर ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 13 लोग घायल

Kasara Ghat Accident : कसारा घाट में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 13 से 14 लोग घायल हुए है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2024

Nashik-Mumbai Highway Accident : महाराष्ट्र के नासिक-मुंबई हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा कसारा घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक कंटेनर ने 6 से 7 गाड़ियों को टक्कर मार दी है। इस भयानक हादसे में करीब 13 से 14 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक जिले के कसारा घाट में आज अजीब हादसा हुआ है। एक कंटेनर ने 6 से 7 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे करीब 13 से 14 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि हादसा कंटेनर के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। हादसे के कारण कसारा घाट पर लंबा जाम लग गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

नासिक-मुंबई राजमार्ग पर पिछले कुछ दिनों से बारिश और खराब सड़क के कारण भीषण जाम लग रहा है। आज वीकेंड की छुट्टी होने के कारण नासिक मुंबई राजमार्ग पर सामान्य से अधिक ट्रैफिक था। आज कसारा घाट से गुजर रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके चलते कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कंटेनर ने छह से सात गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 से 14 यात्री घायल हो गए हैं। कई गाड़ियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है।   

Published on:
14 Jul 2024 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर