मुंबई

Nawab Malik: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को बड़ा झटका, ईडी को मिली संपत्ति जब्त करने की अनुमति

Nawab Malik Case: ईडी ने दाऊद इब्राहीम और उसके साथियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 23 फरवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2022, 11:38 AM IST
Nawab Malik
एनसीपी नेता नवाब मलिक

Nawab Malik: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मलिक की संपत्ति को जब्त करने की अनुमति दे दी गई है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) मलिक और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। मलिक वर्तमान में ईडी द्वारा जांच किए जा रहे विभिन्न मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के सिलसिले में जेल में बंद हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी जिन संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी उस में मुंबई के गोवावाला परिसर में जमीन का एक हिस्सा, कुर्ला पश्चिम में तीन फ्लैट, बांद्रा पश्चिम में दो फ्लैट और उस्मानाबाद जिले में 147 एकड़ कृषि भूमि शामिल है। संपत्ति की जब्ती को लेकर ईडी के अधिकारी कानूनी सलाह मशविरा कर रहे हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में फेल हो जाएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा? BJP के दिग्गज नेता ने की यह भविष्यवाणी

नवाब मलिक को फरवरी महीने में ईडी ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसना पारकरशी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में अप्रैल में ईडी ने मलिक परिवार की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। न्यायिक प्राधिकरण ने इस जब्ती को हरी झंडी दी थी। ये संपत्तियां नवाब मलिक, उनके परिवार, सॉलिडस इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़ी हैं।

नवाब मलिक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मलिक ने दावा किया था कि वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं। ईडी को संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिलने के बाद अब मलिक परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि ईडी ने दाऊद इब्राहीम और उसके साथियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 23 फरवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Published on: