लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को उम्मीद थी कि अक्टूबर में सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलेगी। ऐसा होने पर महिलाओं के खाते में 3000 रुपए जमा होते, लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल केवल सितंबर महीने की किस्त के 1500 रुपए ही दिए जाएंगे। अक्टूबर महीने की किस्त को लेकर अभी महिलाओं को इंतजार करना होगा। दिवाली से पहले सितंबर की राशि मिलने से महिलाओं को घरेलू खर्च में मदद मिलेगी। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, उन्हें कुछ समय इंतजार करना चाहिए। किस्त चरणबद्ध तरीके से भेजी जा रही है।