बीजेपी में शामिल होने के बाद राहुल राज ने अपनी वापसी को लेकर अलग रुख रखा। उन्होंने इसे 'घर वापसी' मानने से इनकार किया। राहुल राज के मुताबिक, चुनाव में उम्मीदवार उनकी विचारधारा या पार्टी से जुड़े नहीं थे, बल्कि उनकी पृष्ठभूमि कम्युनिस्ट विचारधारा की थी। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू या बीजेपी का कोई कार्यकर्ता वहां से चुनाव लड़ता, तो वह अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए तैयार होते। राहुल राज ने दावा किया कि उन्होंने 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में भी ऐसा किया था।