मुंबई

बर्ड फ्लू की दस्तक, नागपुर रेस्क्यू सेंटर में 3 बाघ और 1 तेंदुए की मौत, रेड अलर्ट घोषित

Bird Flu H5N1 Virus : महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। नागपुर में बर्ड फ्लू की वजह से 3 बाघ और 1 तेंदुए की मौत हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 1:19 PM IST
Bird Flu virus Maharashtra

Bird flu Alert : महाराष्ट्र के नागपुर के करीब गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर (Gorewada Rescue Centre) में एवियन फ्लू एच5एन1 (H5N1) वायरस की चपेट में आने से तीन बाघों और एक युवा तेंदुए की मौत हो गई है। इसके चलते पूरे महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर में ग्रामीणों पर हमला करने के चलते दिसंबर में इन जानवरों को गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट किया गया था। जिसमें से एक बाघ की 20 दिसंबर को और दो अन्य की 23 दिसंबर को मौत हो गई। बाघों की मौत के बाद जांच के लिए सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-एनआईएसएचएडी भेजे गए थे।

जिसकी रिपोर्ट 1 जनवरी को आई। इसमें पुष्टि हुई कि जानवरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से हुई है। इस बीच, गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर में मौजूद 26 तेंदुओं और 12 बाघों का टेस्ट किया गया और वे सभी स्वस्थ पाए गए हैं। हालांकि महाराष्ट्र के सभी चिड़ियाघरों, रेस्क्यू केंद्रों और ट्रांजिट केंद्रों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली मांसाहारियों में बर्ड फ्लू आमतौर पर संक्रमित शिकार या कच्चे मांस के खाने की वजह से होता है। फिलहाल अधिकारी H5N1 वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रहे है।

Updated on:
5 Jan 2025, 1:19 PM IST
Published on: