मुंबई

Bird Flu : महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की वापसी, 8500 मुर्गियों को मारा गया, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Bird Flu Alert in Nagpur Maharashtra: बर्ड फ्लू से कुछ ही दिनों में पोल्ट्री फार्म की 2650 मुर्गियां मर गईं।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2024, 2:38 PM IST
poultry_farm_bird_flu.jpg
Bird Flu Alert

महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। नागपुर में राज्य सरकार के क्षेत्रीय हैचरी केंद्र के एक पोल्ट्री फार्म में पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों मुर्गियां मर रही थीं। कुछ ही दिनों में पोल्ट्री फार्म में 2650 मुर्गियां मर गईं। मुर्गियों की मौत का आंकड़ा चौंकाने वाला था। जिसके बाद पशु संरक्षण अधिकारी पोल्ट्री फार्म आए और निरीक्षण किया। साथ ही सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

नागपुर के सेमिनरी हिल्स में स्थित पोल्ट्री फार्म में अचानक इतनी सारी मुर्गियों की मौत क्यों हुई, इसका पता लगाने के लिए नमूने पुणे और भोपाल की प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट सामने आने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। अगले दिन पोल्ट्री फार्म में बची हुई मुर्गियों और उनके अंडों को नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़े-गौशाला में भूख से 40 मवेशियों की मौत, पुलिस ने बूचड़खाने से था बचाया, मचा हड़कंप

4 मार्च को सैंपल की रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि मुर्गियां बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित थीं। जिसके बाद संबंधित पोल्ट्री फार्म की 8,500 मुर्गियां मार दी गईं। न सिर्फ मुर्गियां बल्कि हैचरी सेंटर के हजारों अंडे और सैकड़ों किलो चारा भी नष्ट किया गया।

नियमानुसार संबंधित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र और दस किलोमीटर तक के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया गया। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने वैज्ञानिक तरीके से 8,500 से अधिक मुर्गियों, 16,700 अंडे और 400 किलोग्राम पक्षी चारा को नष्ट करके तेजी से कार्रवाई की।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिले के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. उन्हें पक्षियों की किसी भी असामान्य मौत की तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। अगले 21 दिनों तक बर्ड फ्लू के प्रसार की निगरानी की जाएगी। हालांकि नागपुर और उसके आसपास के अन्य फार्मों में एवियन इन्फ्लूएंजा की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

शिल्पा राव-कुतले खान विवाद में नया मोड़, सिंगर के मैनेजर ने लगाया बड़ा आरोप, हिमेश रेशमिया पर भी किया दावा

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?