मुंबई

पहलगाम हमला: नवनीत राणा का फूटा गुस्सा, बोलीं- मेरा बेटा कहता है कट्टर हिंदू हूं गोली खा लूंगा लेकिन…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है और मोदी सरकार से आतंक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2025, 11:24 AM IST
Navneet Rana Modi

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर गोलियां चलाईं, जिससे देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। नेताओं ने भी इस हमले की तीखी निंदा की है। इसी क्रम में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान खासा चर्चा में है।

नवनीत राणा ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब वह नहीं पढ़ सके तो आतंकियों ने हिंदू और मुस्लिम लोगों को अलग-अलग कर दिया। हमारे जैसे हिंदू पर्यटकों ने मजबूरी में भी कलमा पढ़ने से इंकार कर दिया और आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दी।

'मेरा बेटा कहता है कट्टर हिंदू हूं...'

अपने छोटे बेटे का उदाहरण देते हुए बीजेपी नेता राणा ने कहा, "मैंने अपने 8-9 वर्ष के बेटे से पूछा कि यदि तुझसे कलमा पढ़ने को कहा जाए तो तू क्या करेगा? उसने कहा, मैं कट्टर हिंदू हूं, गोली खा लूंगा लेकिन कलमा नहीं पढ़ूंगा।" इस बयान के जरिए नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने कट्टर हिंदुत्व विचारों को दोहराया।

‘PM मोदी भुट्टो जैसों को भुट्टे की तरह भून देंगे’,

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए राणा ने कहा, "पाकिस्तान के भुट्टो कह रहे हैं कि अगर सिंधु नदी का पानी रोका गया तो उसमें हिंदुओं का खून बहेगा। पाकिस्तान की इतनी ताकत नहीं कि भारत की ओर आंख उठाकर भी देख सके। भारत में नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे शेर हैं। अब तो न सिर्फ पानी, बल्कि दाना भी बंद कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी भुट्टो (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो) जैसों को भुट्टे (Corn) की तरह भून देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के आईपीएल के जितने पैसे खर्च होते हैं, उतनी पाकिस्तान की पूरी जीडीपी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे।"

Updated on:
28 Apr 2025, 11:24 AM IST
Published on: