मुंबई

बीएमसी ने जारी की खतरनाक इमारतों की सूची,443 इमारतें खतरनाक

इस साल खतरनाक इमारतों की संख्या में कमी आई है। सिर्फ 443 इमारतें है। खतरनाक इमारतों की सूची में 'ए' विभाग में बेस्ट की मेहर मेंशन, ताड़देव में गंगा जमुना सिनेमा, लालबाग में गणेश टॉकीज, सायन में पंजाबी कॉलोनी की 25 इमारतें शामिल हैं। सबसे पुरानी इमारतें भायखला, डोंगरी, गिरगांव में हैं।

less than 1 minute read
Jun 24, 2020
बीएमसी ने जारी की खतरनाक इमारतों की सूची,443 इमारतें खतरनाक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई.हर साल बीएमसी मानसून की शुरू होने के पहले मुंबई की सभी निजी और सरकारी इमारतों का सर्वेक्षण कर खतरनाक इमारतों की सूची जारी करती है। उसके बाद खतरनाक इमारतों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा इमारत खाली कराया जाता है। सर्वेक्षण में बीएमसी की ओर से 30 साल पुरानी इमारतों का संरचनात्मक निरीक्षण किया जाता है।

इस साल बीएमसी की ओर से किए गए सर्वेक्षण में 443 इमारतों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इसके तहत घाटकोपर इलाके में बीएमसी की 56 इमारतों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया हैं।

गौरतलब है कि दो वर्ष पहले मुंबई में 619 इमारतों को अति खतरनाक इमारतों की श्रेणी में रखा गया था। पिछले साल इस श्रेणी में 499 इमारतें थी। पर इस साल खतरनाक इमारतों की संख्या में कमी आई है। सिर्फ 443 इमारतें है। खतरनाक इमारतों की सूची में 'ए' विभाग में बेस्ट की मेहर मेंशन, ताड़देव में गंगा जमुना सिनेमा, लालबाग में गणेश टॉकीज, सायन में पंजाबी कॉलोनी की 25 इमारतें शामिल हैं। सबसे पुरानी इमारतें भायखला, डोंगरी, गिरगांव में हैं।

किस वार्ड में कितनी हैं खतरनाक इमारतें हैं।

एन विभाग (घाटकोपर)- 52,एच/वेस्ट (बांद्रा पश्चिम)- 51,टी वार्ड (मुलुंड) -49,के/पश्चिम (अंधेरी व जोगेश्वरी पश्चिम)-37,के/पूर्व (अंधेरी व जोगेश्वरी पूर्व)-31,पी/उत्तर (मालाड)-28 और एच/इस्ट (बांद्रा पूर्व)-27.

Updated on:
25 Jun 2020 12:13 am
Published on:
24 Jun 2020 11:54 pm
Also Read
View All