मुंबई

मुंबई-गोवा हाईवे पर भयानक हादसा, पोते-पोतियों समेत दादी की मौत, बोरीवली के परिवार में छाया मातम

Mumbai-Goa Highway Accident: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में घायल हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Apr 07, 2023
nashik_sinnar_car_accident.jpg
मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, 3 लोगों की मौत I File Photo

Mumbai Borivali News: मुंबई के बोरीवली में रहने वाले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को मुंबई-गोवा हाईवे पर मानगांव में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दादी और उनके पोते-पोतियां शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रिवान दर्शन तावडे (उम्र 3 वर्ष), रित्या दर्शन तावडे (उम्र 6 माह) और वैशाली विजय तावडे (उम्र 72 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी बोरीवली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तावडे परिवार अपनी कार से बोरीवली से कोंकण के देवगड जा रहा था। इस बीच रास्ते में मानगांव तालुका के कशेने गांव की सीमा में यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। यह भी पढ़े-Maharashtra: जज आरएन आंबटकर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, सड़क पर टहलते समय बाइक ने मारी थी टक्कर

इस दुर्घटना में दर्शन तावडे और श्वेता तावडे घायल हुए हैं। मानगांव पुलिस हादसे की आगे की जांच कर रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग सिंधुदुर्ग जिले के देवगड तालुका के वाडा के रहने वाले थे। जबकि परिवार मुंबई में बोरीवली के देवीपाडा इलाके में रहता है। दुर्घटना में घायल दर्शन (उम्र 36 वर्ष) और उनकी पत्नी श्वेता (उम्र 30 वर्ष) को पहले मानगांव उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें मुंबई के केईएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में घायल हुए दर्शन तावडे के खिलाफ मानगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है। करीब एक महीने पहले गुहागर तालुका के हेदवी इलाके में नौ लोगों की इसी हाइवे पर हुए भयानक हादसे में मौत हो गई थी। यह भी पढ़े-Nagpur: परीक्षा में पास करने के लिए सरकारी कॉलेज की लड़कियों से साफ कराया शौचालय, लगवाया पोछा

Updated on:
07 Apr 2023 09:13 pm
Published on:
07 Apr 2023 09:12 pm