मुंबई

ढाई साल का ‘गूगल बॉय’, 2 मिनट 30 सेकंड में कर दिखाया बड़ा कमाल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

India Book of Records: 'गूगल बॉय' क्षितिज के माता-पिता ने उसके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचाना। उन्होंने पढ़ाई का बोझ डालने के बजाय खेल, गीत और चित्रों के माध्यम से बच्चे को दुनिया की जानकारी देना शुरू किया।

2 min read
Jan 05, 2026
2 साल के क्षितिज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। मेहेकर तहसील के डोणगांव के रहने वाले 2 वर्ष 8 महीने के नन्हे क्षितिज विशाल बाजड (Kshitij Vishal Bajad) ने अपनी अद्भुत याददाश्त से नया कीर्तिमान रच दिया है। क्षितिज ने केवल 2 मिनट 30 सेकंड में दुनिया के 71 देशों की राजधानियों के नाम सही-सही बताकर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है।

क्षितिज को लोग अब 'गूगल बॉय' कह रहे हैं। क्षितिज ने दुनिया के 71 देशों की राजधानियों (Capitals) के नाम मात्र 2 मिनट 30 सेकंड में बताकर 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (India Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें

बॉम्बे हाईकोर्ट की जज रेवती मोहिते डेरे का प्रमोशन, अब संभालेंगी मुख्य न्यायाधीश की कमान

जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना और चलना सीखते हैं, उस उम्र में क्षितिज को दुनिया का नक्शा और देशों की राजधानियां जुबानी याद हैं। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन हो या जापान की टोक्यो और ब्राजील की ब्रासीलिया क्षितिज ने बिना रुके इन सभी के नाम आसानी से बताये। उसकी इस विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने उसे आधिकारिक प्रमाणपत्र, मेडल और सन्मान चिन्ह देकर गौरवान्वित किया है।

माता-पिता की मेहनत से जगी प्रतिभा

क्षितिज की इस कामयाबी के पीछे उसके माता-पिता सोनाली बाजड और विशाल बाजड की कड़ी मेहनत है। उन्होंने क्षितिज के भीतर छिपे इस हुनर को पहचाना और उसे रटाने के बजाय खेल-खेल में रोचक तरीके से सिखाना शुरू किया। गानों, चित्रों और नक्शों के जरिए उन्होंने क्षितिज को दिलचस्प तरीके से ज्ञान दिया। क्षितिज की मां सोनाली ने कहा, हमने उस पर कभी दबाव नहीं डाला, बस उसकी जिज्ञासा को सही दिशा दी और अब मेहनत रंग लाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्षितिज की इस उपलब्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स नन्हे 'गूगल बॉय' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पूरे बुलढाणा जिले में खुशी का माहौल है। राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भी क्षितिज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on:
05 Jan 2026 05:31 pm
Published on:
05 Jan 2026 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर