मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ इस संसदीय क्षेत्र में होगा उपचुनाव, शेड्यूल जारी

Nanded Bypoll : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

2 min read
Oct 15, 2024

Maharashtra By-election : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) की तारीख का ऐलान करने के बाद लोकसभा उप-चुनावों का भी शेड्यूल घोषित किया। इसमें महाराष्ट्र का नांदेड निर्वाचन क्षेत्र (Nanded parliamentary constituency Bypoll) का संसदीय चुनाव भी शामिल है।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में एक संसदीय क्षेत्र नांदेड़ के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। वहीँ, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हाल में निधन हो गया। इसके चलते इस लोकसभा सीट पर फिर चुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

बीमारी के बावजूद लोकसभा चुनाव जीता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद वसंतराव चव्हाण का लंबी बीमारी के चलते 26 अगस्त को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 में चव्हाण नांदेड निर्वाचन क्षेत्र (Nanded constituency) से विजयी हुए थे। चव्हाण ने नांदेड से बीजेपी के निवर्तमान सांसद प्रतापराव पाटिल चिखलीकर (Prataprao Patil Chikhalikar) को पटखनी दी थी। उन्होंने खराब स्वास्थ्य और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित बड़े नेताओं के इस्तीफे के बावजूद कांग्रेस के लिए नांदेड सीट जीती।

कौन है वसंतराव चव्हाण?

वह 2009 में निर्दलीय नायगांव से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीते थे। 2014 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए और नायगांव से फिर विधायक बने। लंबे समय से उनके परिवार का राजनीतिक प्रभुत्व नायगांव जिले में कायम है। वह 1978 में पहली बार सरपंच बने और बाद में जिला परिषद में भी काम किया।

वसंतराव चव्हाण 2002 में जिला परिषद के लिए और फिर राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे। वह 2021 से 2023 तक नांदेड जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। चव्हाण नायगांव में जनता हाई स्कूल और कृषि महाविद्यालय के ट्रस्टी और अध्यक्ष भी थे।

Updated on:
15 Oct 2024 06:21 pm
Published on:
15 Oct 2024 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर