मुंबई

Chandrapur News: चंद्रपुर में बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाया केस; जानें हत्या की वजह

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतारा दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। जानिए क्या है पूरा मामला-
2 min read
• •
Oct 07, 2022
Mumbai_police crime.jpg
मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत

Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक बेटी द्वारा अपनी ही मां की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस ने मृतक की बेटी और उसकी इस हत्या में मदद करने वाली भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब मृतक की दूसरी लड़की ने अपनी मां के लापता होने की शिकायत पुलिस में की।

राज्य के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी ने ही मां को मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की और उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब मृतक की दूसरी बेटी ने अपनी मां के लापता होने की शिकायत की। पुलिस द्वारा जांच के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

ज्ञात हो कि 65 वर्षीय महिला तानाबाई सावसागड़े सिंदेववाही तालुका के नलेश्वर में रहती थी। महिला की बेटी ने अपनी मां के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता का नाम रंजना सोनावणे है। पुलिस ने इस केस तानाबाई की बेटी और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि तानाबाई की बेटी ने खेत विवाद के चलते अपनी मां की हत्या की साजिश रची थी।

तानाबाई की बेटी वंदना काटे और बहू चंद्रकला ने नाक और मुंह दबाकर उनकी हत्या को अंजाम दिया। पुलिस जांच के दौरान दोनों ने अपने गुनाहों को भी कबूल कर लिया। दोनों आरोपी हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए इन लोगों ने मां के शव को जमीन में गाड़ भी दिया। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
07 Oct 2022 04:33 pm
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़