मुंबई

भाजपा में बढ़ा चंद्रशेखर बावनकुले का कद, पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर दी बड़ी जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: भाजपा ने महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस नियुक्ति का ऐलान किया है।
2 min read
Aug 16, 2026
BJP Rajasthan local body election
भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले (Photo: IANS)

Chandrashekhar Bawankule: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले को पार्टी ने एक बार फिर बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा (BJP) ने उन्हें राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्ति की है।

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन के लिए अलग-अलग राज्यों के अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस टीम में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, सांसद संगीता यादव, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पार्टी नेता रोहन गुप्ता को भी सह-प्रभारी बनाया गया है। जबकि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान चुनाव में बावनकुले की अहम भूमिका

राजस्थान में भाजपा इस बार स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। पार्टी की ओर से महाराष्ट्र के अनुभवी नेता को जिम्मेदारी दिया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बावनकुले को संगठन निर्माण, चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का लंबा अनुभव है।

बावनकुले महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान संगठनात्मक स्तर पर काम करने का उनका अनुभव पार्टी के लिए राजस्थान में उपयोगी साबित हो सकता है।

पहले भी मिल चुकी है राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी

चंद्रशेखर बावनकुले को इससे पहले भी भाजपा की ओर से महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। ओडिशा में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इस नियुक्ति का ऐलान भी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया था।

अब राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की जिम्मेदारी मिलने से यह साफ है कि भाजपा संगठन में बावनकुले की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है।

महाराष्ट्र की राजनीति में भी चर्चा तेज

बावनकुले को राजस्थान की चुनावी जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भविष्य और केंद्र की राजनीति में संभावित भूमिका को लेकर अटकलें चल रही हैं। ऐसे में बावनकुले को राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य के चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, राजस्थान की जिम्मेदारी को महाराष्ट्र की सत्ता या नेतृत्व में किसी संभावित बदलाव से जोड़कर देखना फिलहाल सिर्फ राजनीतिक अटकल है। पार्टी की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है। फिलहाल बावनकुले के सामने राजस्थान में पार्टी के स्थानीय निकाय चुनाव अभियान को मजबूत करने और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की चुनौती होगी।

भाजपा ने चुनाव से पहले बनाई मजबूत टीम

राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर भाजपा ने अलग-अलग राज्यों के अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी की कोशिश स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू करने की है।

Updated on:
16 Aug 2026 01:16 pm
Published on:
16 Aug 2026 12:53 pm
Also Read
View All
‘भाई मेरे में से FIR हटवा दे यार’, SC के फैसले के बाद समय रैना का पुराना वीडियो वायरल, कमेंट्स में शुरू हुई अजीबोगरीब डिमांड

‘मैं तुमसे मिलकर जरूर जाऊंगी’ हिमांशी खुराना ने गुस्से में की थी किन्नौर कैलाश की यात्रा, बताया कारण

‘एक ऐड के मिलते हैं 15-20 करोड़, फिर भी नहीं करूंगा’, सनी देओल ने खोला राज, क्यों नहीं करते गुटखा-मसाला का विज्ञापन?

मुंबई के हाई-सिक्योरिटी नेवी नगर में सनसनी: नौसेना जवान, पत्नी और 2 मासूम बच्चों के शव बरामद; जांच जारी

‘शराबी प्रिंसिपल हटाओ, वरना आंदोलन शुरू कर दूंगा’, हिंगोली में अभिजीत दीपके ने शिक्षा अधिकारी को फोन पर दी चेतावनी