मुंबई

छत्रपति संभाजीनगर: बेटे कुणाल और संगीता का पुराना वीडियो वायरल, मातृ दिवस पर धोए थे मां के पैर, अब बचा केवल रोता हुआ अतीत

Chhatrapati Sambhajinagar hill tragedy: छत्रपति संभाजीनगर के खावड्या पर्वत पर iPhone की EMI विवाद में 19 वर्षीय कुणाल, पिता मुरलीधर और मां संगीता की 250 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मां-बेटे के भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Aug 23, 2026
Chhatrapati Sambhajinagar hill tragedy
बेटे कुणाल और संगीता का पुराना वीडियो वायरल

Kunal Chandgude iPhone dispute: छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी स्थित तिसगांव के पास पहाड़ी पर 21 अगस्त की दोपहर घटी दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। एक आईफोन की ईएमआई को लेकर शुरू हुए घरेलू विवाद ने ऐसा भयानक मोड़ लिया कि 19 वर्षीय बेटे कुणाल चंदगुडे, उसके पिता मुरलीधर चंदगुडे (48) और मां संगीता चंदगुडे की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अब मां-बेटे के पुराने और भावुक कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।

मातृ दिवस पर धोए थे मां के पैर, अब बचा केवल रोता हुआ अतीत

NDTV पर शेयर किए गए पोस्ट में मां और बेटे के बेहद करीबी और अटूट रिश्ते की झलक मिलती है। एक वीडियो में कुणाल और उसकी मां संगीता एक साथ बैठकर चाय पीते और बातें करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो मातृ दिवस (Mother's Day) का है, जिसमें कुणाल अपनी मां के पैर धोकर उन्हें चूमता हुआ और उनका आशीर्वाद लेता दिख रहा है।

दोनों के बीच कहीं भी कोई मनमुटाव या दरार नजर नहीं आ रही थी। परिवार में इतना गहरा प्यार होने के बाद भी एक छोटी सी जिद में कुणाल ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया, यह सोचकर हर कोई हैरान है।

6 साल पहले बड़े बेटे को खोया था, पिता चलाते थे ट्रक

इस हंसते-खेलते परिवार का अतीत भी एक गहरे दुख से जुड़ा हुआ था। करीब छह साल पहले बीमारी के चलते कुणाल के बड़े भाई का निधन हो गया था। बड़े बेटे को खोने के बाद माता-पिता की उम्मीदें और परिवार का पूरा सहारा कुणाल पर ही टिक गया था। वहीं, कुणाल के पिता मुरलीधर पेशे से ट्रक चालक थे और परिवार का खर्च चलाने के साथ बेटे की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें अक्सर कई-कई दिनों तक घर से दूर रहना पड़ता था। परिवार के लिए लगातार मेहनत करने वाले पिता और इकलौते बेटे कुणाल के बीच गहरा लगाव था, लेकिन समय के साथ परिवार को कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।

iPhone की EMI का विवाद और खावड्या डोंगर का भयानक मंजर

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कुणाल ने हाल ही में एक नया iPhone खरीदा था। उसकी महंगी ईएमआई (किश्तें) भरना कुणाल के बस में नहीं था, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह परिवार में बहस हो गई। गुस्से में आकर कुणाल खावड्या पर्वत पर जा पहुंचा। उसे बचाने के लिए उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता भी वहां पहुंचे। वायरल वीडियो में मां संगीता बेटे के सामने हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर उससे वापस लौटने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। मां के बार-बार समझाने पर कुणाल ने रोते हुए कहा कि 'मम्मी, मेरी बात कोई नहीं सुनता। मुझे अब जीने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मेरी जिंदगी का कोई हल नहीं है और अब कुछ ठीक नहीं होने वाला।'

Updated on:
23 Aug 2026 01:35 pm
Published on:
23 Aug 2026 01:35 pm