मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कार्यकर्ता से धुलवाए गंदे पैर, वीडियो वायरल होने पर बोले- BJP ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया

Nana Patole Viral Video : नाना पटोले ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, मैं कुछ छिपा नहीं रहा हूं। वहां नल नहीं था, नहीं तो मैं खुद ही अपने पैर धो लेता।

2 min read
Jun 18, 2024

Congress Worker Washes Nana Patole Feet: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पार्टी कार्यकर्ता द्वारा उनके गंदे पैर धोने के बाद विवादों में आ गए हैं। बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता की तीखी आलोचना की है। दरअसल सोशल मीडिया पर पटोले का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ता से पैर धुलवाते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी ने इस विडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर यह नवाबी मानसिकता नहीं तो और क्या है। बीजेपी ने इस घटना पर कांग्रेस की 'संस्कृति' पर सवाल उठाया है।

यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले अकोला जिले के दौरे पर आये थे और वाडेगांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने संत गजानन महाराज की पालकी के दर्शन किये। इस दौरान पटोले को कुछ दूर कीचड़ में चलना पड़ा था और उनके पैर गंदे हो गए थे। जब वह अपनी कार में वापस लौटे तो एक शख्स ने कांग्रेस नेता के गंदे पैरों को पानी डालकर धोया।

मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "...मैं कल की घटना को छिपा नहीं रहा हूं... वहां कोई नल नहीं था.. नहीं तो मैं नल के पानी से पैर साफ कर लेता..."

नाना पटोले ने दी सफाई

नाना पटोले ने कहा, "मैं कल अकोला जिले में था। महाराष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी पंढरपुर यात्रा आयोजित की जाती है। गजानन महाराज संस्थान की पालकी को शेगांव से वाडेगांव ले जाया जाता है। मैं उनके दर्शन के लिए गया था। बारिश के कारण कीचड़ हो गया था और उसके बाद हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता आया और (मेरे पैरों पर) पानी डालने लगा और मैंने अपने पैर धोए। बीजेपी ने इसे इतना बड़ा मुद्दा बना दिया...वे ही थे जो 'हर घर में नाल, हर घर में जल' की बात करते थे। अगर वह (नल) वहां होता तो मैं जाकर नल के पानी से अपने पैर धोता।

कांग्रेस की यही संस्कृति है- BJP

बीजेपी मुंबई ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर इस वाकिये का वीडियो पोस्ट किया है और इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान बताया है। बीजेपी ने पूछा कि क्या यही कांग्रेस की संस्कृति है?

Updated on:
18 Jun 2024 09:26 pm
Published on:
18 Jun 2024 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर