मुंबई

Maha Corona: महाराष्ट्र में 4,200 लोग संक्रमित, मुंबई में 2,724 मरीज…

12 लोगों की मौत ( Death ), इनमें छह लोगों की मृत्यु मुंबई ( Mumbai ) में हुई, 507 लोग स्वस्थ ( Healthy ) होकर घर लौटे, धारावी ( Dharawi ) , पुणे ( Pune ) और मालेगांव ( Malegaon ) में तेजी से फैल रही महामारी ( Epidemic )

2 min read
Apr 20, 2020
Maha Corona: महाराष्ट्र में 4,200 लोग संक्रमित, मुंबई में 2,724 मरीज...

मुंबई. कोरोना की रोकथाम से जुड़ी तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र में महामारी पैर पसारती जा रही है। 24 घंटे के दौरान राज्य में 552 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 4,200 तक पहुंच गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 2,724 तक पहुंच गई है। राज्य में रविवार को 12 लोगों की मौ हुई। इनमें छह लोगों की मृत्यु मुंबई में हुई। राज्य में कोरोना से अब तक223 लोगों की जान गई है। इनमें 126 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। धारावी, वर्ली सहित मायानगरी के कई इलाके महामारी से बुरी तरह आहत हैं। पुणे, ठाणे और नासिक जिले के मालेगांव में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राहत की बात यह कि उपचार से

नासिक जिल में 121 लोग संक्रमित...

राज्य भर में अब तक 507 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।
महामुंबई क्षेत्र की बात करें तो मीरा भायंदर मनपा क्षेत्र में 61 लोग संक्रमित हैं। वसई-विरार में 85 तो पालघर में 17 मरीज हैं। रायगड में 15 तो पनवेल मनपा क्षेत्र में 27 लोग संक्रमित हैं। भिवंडी मनपा क्षेत्र में 5 और उल्हासनगर में एक व्यक्ति संक्रमित है। कल्याण-डोंबिवली में 69, नवी मुंबई में 72 और ग्रामीण क्षेत्र के मिला कर ठाणे मनपा में 130 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल मिला कर ठाणे मंडल में 3124 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे मनपा, पिंपरी ङ्क्षचचवड और ग्रामीण क्षेत्र को मिला कर जिले में 637 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 49 की मृत्यु हो चुकी है। नासिक जिल में 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 78 अकेले मालेगांव के हैं।

उपचार करने वाले बीमार...
कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे कई डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित हुई हैं। अकेले महानगर में ही 148 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें केईएम, जसलोक, बांबे हॉस्पिटल, भाभा हॉस्पिटल, ब्रीच कैंडी, हिंदुजा हॉस्पिटल, सैफी हॉस्पिटल आदि के नाम शामिल हैं। वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बांबे हॉस्पिटल में भी 2 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जसलोक हॉस्पिटल की 21 नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। भाटिया हॉस्पिटल के 35 कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।

Published on:
20 Apr 2020 12:07 pm
Also Read
View All