मुंबई

Mumbai Crime: दिल्ली के स्ट्रीट म्यूजिशियन का वर्सोवा में कत्ल, सोते वक्त ईंट से कुचला सिर

Murder in Versova: युवक के शव को रविवार सुबह राहगीरों ने देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके सिर पर कई घाव थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Jul 25, 2022
Street musician murdered in Mumbai
मुंबई में स्ट्रीट म्यूजिशियन की हत्या

Mumbai Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। जहां के पश्चिमी उपनगर वर्सोवा (Versova) में एक बस स्टॉप पर सोते समय पेवर ब्लॉक (Paver Block) से एक युवक की हत्या कर दी गयी है। 25 वर्षीय मृतक युवक दिल्ली (Delhi) का रहने वाला है।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन (Versova Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सूरज मनोज तिवारी (Suraj Manoj Tiwari) पर हमला शनिवार देर रात सेवन बंगला (Seven Bungalows) इलाके में एक बस स्टॉप पर किया गया। घटना के वक्त सूरज बस स्टॉप पर सोया था। यह भी पढ़े-Amravati Crime: पिता ने बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने के बाद बार मालिक ने दर्ज करवाया केस, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि तिवारी दिल्ली के पालम (Palam) इलाके के रहने वाले थे और स्ट्रीट म्यूजिशियन थे। तिवारी के शव को रविवार सुबह राहगीरों ने देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके सिर पर कई घाव थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इस बीच, सोमवार को मुंबई के कांदिवली के पश्चिमी उपनगर में एक चॉल में 30 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला। उसकी अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर हत्या की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

Published on:
25 Jul 2022 08:08 pm