मुंबई

Nashik News: नासिक शहर में डेंगू का प्रकोप, नवंबर के पहले सप्ताह में मिले 58 मरीज

Nashik Dengue Cases: नगर निगम ने शहर में मच्छरों के पनपने वाले स्थान के लिए जिम्मेदार शहरवासियों को दंडित करना शुरू कर दिया है। नागरिक निकाय ने हाल ही में एक होटल मालिक और दो निवासियों से कुल 1,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 4:45 PM IST
dengue_and_chikanguniya.png
नासिक में डेंगू का बढ़ा कहर

Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नासिक जिले में डेंगू (Dengue) के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इस साल अक्टूबर में सबसे ज्यादा 157 डेंगू के मामले दर्ज होने के बाद नासिक नगर निगम (Nashik Municipal Corporation) ने मच्छरों के बढ़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन निगम के डेंगू मरीजों की संख्या नहीं घटने से चिंता बढ़ गई है।

आंकड़ों पर गौर करें तो नासिक में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शहर में नवंबर के पहले सप्ताह में 58 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने शहर में मच्छरों के पनपने वाले स्थान के लिए जिम्मेदार शहरवासियों को दंडित करना शुरू कर दिया है। नागरिक निकाय ने हाल ही में एक होटल मालिक और दो निवासियों से कुल 1,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह भी पढ़े-Nashik Fire: आग की घटनाओं से दहल उठा नासिक, एक दिन में तीन जगहों पर बरपा कहर, कई गंभीर जख्मी

एनएमसी (NMC) अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर के सतपुर (Satpur) डिवीजन में स्थित एक होटल के परिसर में मच्छरों के पनपने के पांच स्थान पाए जाने पर होटल मालिक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, शहर के दो निवासियों पर 200 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जांच के दौरान उनके घरों में मच्छरों के प्रजनन स्थल पाए गए थे।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अक्टूबर में दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की संख्या इस साल में अब तक की सबसे अधिक है। शहर में जनवरी से अब तक डेंगू के 526 मामले सामने आये हैं, लेकिन सही इलाज होने की वजह से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

Published on:
Also Read
View All
क्या खतरे में हैं जिया शंकर की सगाई? इंटरनेट पर मचा हंगामा, क्रिप्टिक रि-पोस्ट आए सामने

Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’