मुंबई

देश में कुल विदेशी निवेश का 49 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में-सीएम

फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने कौशल विभाग के माध्यम से बड़े पैमाने पर युवाओं को कुशल कारीगर का प्रशिक्षण दिए है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 2:49 PM IST
Feature image

(मुंबई): महाराष्ट्र में सरल उद्योग नीति और औद्योगिक विकास के लिए कानून में किए गए बदलाव से राज्य में तेजी से रिकार्ड स्तर पर विदेशी निवेश आया है। देश के कुल विदेशी निवेश का 49 प्रतिशत निवेश केवल महाराष्ट्र में ही आया है। यह बातें राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शनिवार को अहमदनगर के औद्योगिक क्षेत्र में माइडिया आईटी पार्क के उद्घाटन के अवसर पर कही। इस मौके पर उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ,माइडिया समूह के संस्थापक शिंग झियां , संसद दिलीप गांधी , विधायक शिवाजीराव कर्डिले आदि लोग उपस्थित थे।


फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने कौशल विभाग के माध्यम से बड़े पैमाने पर युवाओं को कुशल कारीगर का प्रशिक्षण दिए है। जिसका लाभ सीधे बड़ी कंपनियों को हो रहा है। यहां कारखाने लगाने वाली कंपनियों को प्रशिक्षित लेबर मिल रहा है। विदेशी निवेश से एक तरफ जहां राज्य में उद्योग बढ़ रहा है। राज्य में आर्थिक विकास हो रहा है वही शिक्षा लेकर घर बैठे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। भारत सरकार के इज आफ डूइंग बिजनेस नीति के चलते अब उद्योग के लिए भारत ने 77 पायदान की छलांग लगाईं है। यह अांकड़ा विश्व बैंक के ताजा रिपोर्ट में जारी हुआ है।

राज्य में बनाएंगे चाइनीज बिजनेस क्लस्टर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में चाइनीज कंपनिया बहुत आगे हैं। भारत में विकास के अवसर तलाशते हुए चाइनीज कंपनिया बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं , उन्हें यहाँ एक ठिकाने पर एकत्रित होकर उद्योग करने का अवसर राज्य सरकार देगी। चाइनीज क्लस्टर बनाया जाएगा , जहां सभी चाइनीज कंपनियों के लिए तमाम साधन उपलब्ध कराया जाएगा।

Updated on:
4 Nov 2018, 2:49 PM IST
Published on: