राम पूर्णेकर के अनुसार, उनके पिता की हत्या के मामले में परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने फोन कर कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, ठाणे अपराध शाखा राजेंद्र शिंदे से अब तक सात बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों और राजेंद्र शिंदे को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी। हालांकि, इस पूछताछ से क्या अहम जानकारी मिली, इसका खुलासा नहीं हुआ है।