Diwali 2024 kab hai : उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की घोषणा की है।
When is Diwali in Mumbai Maharashtra : देशभर में दीपावली का त्योहार (Diwali 2024 Holiday) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल दीवाली 31 अक्टूबर को है या 1 नवंबर को इसे लेकर लोगों में बड़ा कंफ्यूजन हैं। दरअसल दीवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीवाली (Diwali 2024 Date) का त्योहार प्रदोष के दिन मनाया जाना चाहिए और इस बार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन प्रदोष है। इसी वजह से दीवाली की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्रसिद्ध विद्वानों और पंडितों की राय का कहना है कि 1 नवंबर को प्रदोष पूर्ण नहीं है। वहीं, कार्तिक मास की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे समापन होगा। 1 नवंबर की रात में अमावस्या भी नहीं रहेगी और प्रतिपदा तिथि आ जाएगी और पड़वा आ जाएगा। प्रसिद्ध विद्वानों और पंडितों की राय है कि मां लक्ष्मी और काली की पूजा प्रदोष काल के बाद की जाती है इसलिए दीवाली की पूजा 31 अक्टूबर को करना सही होगा।
इस साल मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बहुत से लोग दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएंगे। हालांकि रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मुंबई और नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 1 और 2 नवंबर को बैंकों की दीवाली की छुट्टी रहेगी। यानी पूरे महाराष्ट्र में 1 और 2 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के हफ्ते की छुट्टियों की घोषणा की है। एक आदेश में कहा गया कि प्रदेश में दीवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को रहेगी जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। हालांकि 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
हरियाणा सरकार ने छोटी दीपावली की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर के बजाय 30 अक्टूबर को होगी। इससे पहले सरकार ने आदेश जारी कर दिवाली की छुट्टी की तारीख बदली थी।