मुंबई

भूकंप के झटकों से थर्राया ये राज्य, 30 दिन में चौथी बार डोली धरती, कांप उठे लोग

Earthquake News : भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोगों में भय का माहौल है।

2 min read
Oct 22, 2024
Maharashtra Earthquake Update

Earthquake in Maharashtra : महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बीते 30 दिनों में भूकंप की कई घटनाएं देखने को मिली, जिस वजह से लोग डरे हुए हैं। अब मंगलवार सुबह में नांदेड (Nanded Earthquake) की धरती भूकंप के झटकों से कांपने लगी। इस भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफ में भर दिया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र नांदेड था, लेकिन इसका असर हिंगोली जिले (Hingoli Earthquake) तक महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को नांदेड में भूकंप के झटके लगे। सुबह 6 बजकर 52 मिनट और 40 सेकंड पर यह भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज हुई। भूकंप का केंद्र 5 किमी गहराई में स्थित था। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नागरिकों में भय का माहौल है।

नांदेड़ शहर और अर्धपुर, हदगांव तालुका में आज सुबह 6.52 मिनट पर हल्का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई।

हिंगोली जिले के कलमनुरी, वसमत, औंढा तालुका के कई इलाकों में आज तड़के भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सितंबर में दो बार आया भूडोल (Earthquake)

इससे पहले 15 अक्टूबर को पालघर में धरती डोली थी। तब भूकंप का झटका शाम 4 बजकर 47 मिनट और 29 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। भूकंप का केंद्र पालघर में 5 किमी गहराई में था। राहत की बात है कि तब भी भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

पिछले महीने अमरावती (Amravati Earthquake) और सतारा (Satara Earthquake) में भूकंप के तेज झटके लगे थे। 30 सितंबर को अमरावती में धरती में कंपन महसूस हुई थी। अमरावती में भूकंप का झटका 30 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट और 01 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का केंद्र 13 किमी गहराई में था।

इससे पहले 22 सितंबर को सतारा में भूकंप का झटका लगा था। रात 8 बजकर 36 मिनट और 08 सेकंड पर यह भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज हुई। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Updated on:
22 Oct 2024 09:51 pm
Published on:
22 Oct 2024 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर