20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Solapur Crime: ट्रेन में पति-पत्नी को प्रसाद के नाम पर नशीली चिक्की खिलाकर लूटा, आरोपी महिला गिरफ्तार

Solapur Crime: ट्रेन में पति-पत्नी को प्रसाद के नाम पर नशीली चिक्की खिलाकर लूटा, आरोपी महिला गिरफ्तार

Solapur Railway Police: ट्रेन में पति-पत्नी को प्रसाद के नाम पर नशीली चिक्की खिलाकर 1.50 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र लूटने वाली आरोपी महिला को सोलापुर रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 20 Nov 2026, 6:26 PM IST

Train Robbery

ट्रेन में पति-पत्नी के साथ लूट, प्रतीकत्मक फोटो सोर्स- AI

Solapur Crime: महाराष्ट्र के सोलापुर में रेल यात्रा के दौरान पति-पत्नी को प्रसाद के नाम पर नशीली दवा मिली चिक्की खिलाकर सोने का मंगलसूत्र लूटने के मामले में रेलवे पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गीतादेवी उर्फ मीनादेवी रामनरेश थोरे (59) निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के करनूल निवासी गोविंद व्यनकोबा कुमरा ने इस मामले में सोलापुर रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना 15 सितंबर 2026 की है। गोविंद अपनी पत्नी के साथ कोपरगांव से मंत्रालय की ओर ट्रेन से सफर कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी महिला ने दंपती को प्रसाद बताकर चिक्की खाने के लिए दी। चिक्की में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। चिक्की खाने के बाद दंपती पर नशे का असर हुआ और इसी का फायदा उठाकर महिला ने उनके गले से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना के बाद मामले की जांच सोलापुर रेलवे पुलिस कर रही थी।

छत्रपति संभाजीनगर से आरोपी महिला गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने 16 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर से गीतादेवी को हिरासत में लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिक्की में किस तरह का नशीला पदार्थ मिलाया गया था और आरोपी महिला ने वह पदार्थ कहां से हासिल किया।

कई रेलवे पुलिस थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रिकॉर्ड पर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। छत्रपति संभाजीनगर, कल्याण रेलवे, दादर रेलवे और मिरज रेलवे पुलिस थानों में उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और इस वारदात में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपी भी गिरफ्तार

इसी बीच, फुलंब्री पुलिस ने चाकू की नोक पर एक नागरिक से मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 18 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे सावंगी बायपास रोड पर पुल के पास हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अगले दिन 19 नवंबर की सुबह करीब 7:10 बजे खुशालसिंग नानकसिंग गिल (23), सागर उर्फ मारी इंदलसिंग जारवाल (22) और घनश्याम सुपडसिंग घुसिंगे (26) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, शिकायतकर्ता से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक रिक्शा, धमकाने के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।