मुंबई

Maharashtra Hindi News : मुंबई और पुणे के छह मरीजों में वायरस के संक्रमण की आशंका से हिला प्रशासन, बचाव व सतर्कता पर जोर

महाराष्ट्र राज्य रोग निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया कि एक व्यक्ति को सोमवार रात नायडु अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती करवाया गया। उसके लक्षण कोरोना वायरस संक्रमण जैसे ही थे। उन्होंने बताया, कि कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के बाद महाराष्ट्र में अस्पतालों में निगरानी में रखे गए इस तरह के मामलों की संख्या छह हो गई है।

2 min read
Jan 28, 2020
Maharashtra Hinidi News : मुंबई और पुणे के छह मरीजों में वायरस के संक्रमण की आशंका से हिला प्रशासन, बचाव व सतर्कता पर जोर
Maharashtra Hinidi News : मुंबई और पुणे के छह मरीजों में वायरस के संक्रमण की आशंका से हिला प्रशासन, बचाव व सतर्कता पर जोर

मुंबई. चीन से हाल ही में लौटे एक और व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते उसे पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की संक्रमण की अशंका से अब तक छह लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


राज्य का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी में जुट गया है। चीन से भारत आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ऐसे यात्रियों की सूची बनाएगा जो हाल में चीन या खासतौर से वुहान क्षेत्र से एक जनवरी के बाद मुंबई लौटे हैं। इन सभी यात्रियों की सेहत संबंधी जानकारी प्राप्त की जाएगी। जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर 18 से 26 जनवरी के बीच चीन से आने वाले 3,756 यात्रियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई। गनीमत है कि इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता नहीं चला है।

महाराष्ट्र राज्य रोग निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया कि एक व्यक्ति को सोमवार रात नायडु अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती करवाया गया। उसके लक्षण कोरोना वायरस संक्रमण जैसे ही थे। उन्होंने बताया, कि कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के बाद महाराष्ट्र में अस्पतालों में निगरानी में रखे गए इस तरह के मामलों की संख्या छह हो गई है। इन छह लोगों में से चार को मुंबई में और दो को पुणे में निगरानी में रखा गया है. उन्होंने बताया कि अब तक इनमें से किसी के भी रक्त के नमूने में यह वायरस नहीं मिला है।

Published on:
28 Jan 2020 05:56 pm