मुंबई

ये फेविकोल का जोड़ है… विज्ञापन विवाद के बाद शिंदे-फडणवीस का बड़ा बयान, संजय राउत बोले बस 2 महीने और

Shiv Sena Advertisement Row: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना-बीजेपी सरकार इतनी कमजोर नहीं है कि विज्ञापन या किसी के बयान से इसे कुछ होगा। उन्होंने शिंदे को महाराष्ट्र का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया है।
3 min read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 6:44 PM IST
Maharashtra Cabinet Expansion Live Updates
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विज्ञापन विवाद के चलते शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में आई खटास को दूर करने का प्रयास किया है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन को लेकर शिंदे ने कहा कि 'ये फेविकोल का मजबूत जोड़ है, टूटेगा नहीं'। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। फडणवीस ने भी दोनों दलों के बीच के इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की।

शिवसेना (शिंदे गुट) के कथित विवादास्पद विज्ञापन पर विवाद के बाद गुरुवार को फडणवीस और शिंदे ने पालघर जिले में एक सरकारी समारोह में शामिल होने के लिए एक साथ यात्रा की। फडणवीस ने कहा कि उनका शिंदे के साथ एक मजबूत रिश्ता है, जो अटूट है। जबकि सीएम शिंदे ने कहा था, ‘‘यह फेविकोल का जोड़ है, टूटेगा नहीं। आप कितनी भी कोशिश कर लें।’’ मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड का फेमस डायलॉग भी बोला। उन्होंने कहा कि लोग उनकी और फडणवीस की दोस्ती को 'जय वीरू की जोड़ी और धरम-वीर जोड़ी' कहते हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: CM पद के लिए पहली पसंद शिंदे, दूसरे नंबर पर फडणवीस? सर्वे पर BJP ने कही बड़ी बात


शिंदे लोकप्रिय मुख्यमंत्री- फडणवीस

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना-बीजेपी सरकार इतनी कमजोर नहीं है कि विज्ञापन या किसी के बयान से इसे कुछ होगा। उन्होंने शिंदे को महाराष्ट्र का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया है।

सीएम और डिप्टी सीएम ने पालघर में 'शासन आपल्या दारी' कार्यक्रम (Shasan Aaplya Daari) में यह टिप्पणी की। शिंदे और फडणवीस ने एक ही हेलीकॉप्टर में पालघर की यात्रा की। दरअसल फडणवीस इससे पहले दो कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे। जिसमें से एक मंगलवार को कोल्हापुर में एक सरकारी समारोह था और दूसरा बुधवार को MSRTC की वर्षगांठ का कार्यक्रम था।

फडणवीस ने गुरुवार को आगे कहा, "किसी भी विज्ञापन की वजह से हमारे बीच कोई दूरी नहीं आ सकती है। यह पुरानी सरकार नहीं है, जहां लोग एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर पहले बोलने के लिए लड़े। हमारी सरकार आम आदमी के लिए काम करती है। हमने कुर्सी हड़पने या पद पाने के लिए सरकार नहीं बनाई है। आम लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने के लिए बनाई है।"


हमारी दोस्ती 15-20 साल पुरानी- शिंदे

वहीँ, सीएम शिंदे ने कहा कि फडणवीस से उनकी दोस्ती 15-20 साल पुरानी है। उन्होंने कहा, "यह दिल से दिल की दोस्ती है। हमारे बीच मजबूत रिश्ता है... यह कुर्सी या स्वार्थ के लिए नहीं है। जो लोग स्वार्थ के लिए एकजुट थे, उन्हें आम लोगों ने दरकिनार कर दिया।"

संजय राउत ने बोला- बस 2 महीने और बाकि

शिंदे-फडणवीस सरकार पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा "देवेंद्र फडणवीस के प्रवक्ता सांसद अनिल बोंडे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तुलना मेंढक से की। उन्होंने कहा कि मेंढक की तुलना हाथी से नहीं करनी चाहिए। तो क्या इसे फेविकोल का जोड़ माना जाए? पालघर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक दूसरे को देखने के लिए तैयार नहीं थे। यह कैसा फेविकोल जोड़ है। अगले दो महीनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लागू करना होगा और फिर इस सरकार की विदाई तय है। दो महीने में ये फेविकोल का जोड़ टूट जाएगा।“

क्या है विवाद?

बता दें कि मंगलवार को शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा अखबारों में एक विज्ञापन छपवाया गया था, जिसमें पीएम मोदी और सीएम शिंदे की तस्वीर थी, लेकिन फडणवीस की तस्वीर गायब थी। जिस वजह से सियासी विवाद खड़ा हो गया। विज्ञापन में एक सर्वेक्षण का हवाला दिया गया था और कहा गया था कि 26.1% लोगों ने शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया जबकि 23.2% ने फडणवीस को चुना। इसके अलावा विज्ञापन में कहा गया था 'राष्ट्र में मोदी और महाराष्ट्र में शिंदे सरकार'। इस पर बीजेपी द्वारा नाखुशी जाहिर करने के बाद डैमेज कंट्रोल मोड में आई शिवसेना ने बुधवार को एक नया विज्ञापन छपवाया, जिसमें फडणवीस के साथ शिंदे की तस्वीर थी।

Published on:
Also Read
View All
Nagpur MLC Result: फिर हाथ नहीं आया नागपुर! भाजपा का सियासी गणित फेल, कांग्रेस की धमाकेदार जीत

‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं’, वरुण धवन के सामने समय रैना ने किया खुलासा, वीडियो वायरल

Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद