मुंबई

एकनाथ शिंदे को बम से उड़ा देंगे! दिल्ली दौरे पर गए डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी

Eknath Shinde Death Threat : शिवसेना प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2025, 3:29 PM IST
Eknath Shinde Shiv Sena
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके चलते पुलिस और अलर्ट हो गई है। मुंबई के 7 से 8 पुलिस स्टेशनों और अन्य विभागों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ईमेल में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है और साइबर एक्सपर्ट की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का काम जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन सहित कुछ अन्य पुलिस स्टेशनों व विभागों को मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि यह एक फर्जी ईमेल (Hoax Email) था और किसी ने शरारत की है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली में हैं शिवसेना प्रमुख

इस धमकी के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद हैं। तीनों नेता दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पिछले दो वर्षों में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अप्रैल 2023 में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद जुलाई 2023 में एक बार फिर जान से मारने की धमकी भरा ईमेल आया।

Updated on:
20 Feb 2025, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैंने हमेशा वो रास्ता चुना, जिस पर कम लोग चलते हैं’, आयुष्मान खुराना ने फ्रेंचाइजी फिल्मों के दौर में कही बड़ी बात!

टाइगर श्रॉफ केस: पोस्ट में छिपे ‘कोड’ से खुला गैंग का राज, सोशल मीडिया को ही ‘हथियार’ बना रहा लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट

रहस्यमयी मौत, भूतिया घटनाएं और अनसुलझे सवाल, वापस लौट रही है ‘भय’ की डरावनी दुनिया, करण टैकर ने की पुष्टि!

PM मोदी ने पुणेवासियों को दी दिवाली की सौगात, हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का किया उद्घाटन, 4 नई लाइनों की आधारशिला रखी

BJP नेताओं की टिप्पणी से हाईकोर्ट नाराज, दीया मिर्जा के पटाखे न फोड़ने वाले वीडियो को बहाल करने का आदेश