मुंबई

किसी ने कहा पत्नी मर जाएगी, कोई बोला इस्तीफा दे दूंगा… मंत्री पद के लिए CM शिंदे को अपनों ने ही किया था ब्लैकमेल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के महाड से शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने दावा किया कि शिंदे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में वह भी मंत्री बनने वाले थे, लेकिन कुछ विधायकों की वजह से वह पीछे हट गए।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2023, 5:01 PM IST
CM eknath_shinde.jpg
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

Shiv Sena Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में शिवसेना (अविभाजित) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विद्रोह कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया और शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई। फिर शिंदे खुद मुख्यमंत्री बन गये। हालांकि, उनके साथ बागी होकर आए 40 शिवसेना विधायकों में से कई एक साल बाद भी मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई तो अपना मंत्री पद छोड़कर आये थे।

पिछले एक साल में राज्य की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल हुई है। सबसे पहले शिवसेना में बगावत हुई। इसके बाद शिंदे गुट और बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई। इस सरकार के एक साल पूरे होते ही एनसीपी में फूट पड़ गई और एनसीपी का एक धड़ा सत्ता में शामिल हो गया। इससे एकनाथ शिंदे खेमे के कई विधायकों को तगड़ा झटका लगा, क्योकि उनके हिस्से के कुछ मंत्री पद एनसीपी नेताओं को मिल गए। जिससे शिंदे गुट के कई विधायकों खफा हो गए है। यह भी पढ़े-NCP: शरद पवार या अजित दादा गुट? किसके होंगे विधायक नवाब मलिक, सामने आई बड़ी खबर


'मंत्री पद पाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर था नाम'

इसी तरह मंत्री पद की कतार में शामिल शिवसेना विधायक भरत गोगावले (Bharat Gogawale) ने शिंदे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है। अलीबाग में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अब तक मंत्री पद से वंचित रहना पड़ रहा है।

भरत गोगावले ने कहा, 'मैं मंत्री पद पाने वालों में सबसे ऊपर था, लेकिन जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुसीबत में पड़ गए तो मैं पीछे हट गया।' इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि कैसे राजनीतिक पर्दे के पीछे लोगों को मंत्री पद दिए गए।

'एक ने कहा मंत्री नहीं बन तो पत्नी आत्महत्या कर लेगी'

महाड से विधायक भरत गोगावले ने आगे कहा, 'पहली नौ लिस्ट में मुझे मंत्री पद मिलने वाला था, लेकिन हमारे एक साथी विधायक ने मुझसे कहा कि अगर मुझे मंत्री पद नहीं दिया गया तो मेरी पत्नी आत्महत्या कर लेगी। जबकि एक अन्य विधायक ने कहा कि नारायण राणे मुझे जीने नहीं देंगे, मेरी राजनीति खत्म कर देंगे। तीसरे ने कहा कि अगर मुझे मंत्री पद नहीं मिला तो मैं शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद इस्तीफा दे दूंगा। इससे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुश्किल में पड़ गए। इसलिए मुझे अभी तक मंत्री पद के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।‘

'अपनी बारी का इंतजार कर रहां हूं'

गोगावले ने आगे कहा कि 'मैंने एक को फोन किया और कहा कि आपके संभाजीनगर में पांच में से दो को मंत्री पद दिया गया है। इतनी जल्दी क्या है? इसके बाद वह मंत्री पद नहीं लेने के लिए राजी हुआ। लेकिन हम तब से अब तक रुके हुए हैं। तब सभी विधायकों ने हमारी तारीफ की, लेकिन अब मुझ पर गुस्सा हो रहे हैं।’

गोगावले ने खुलासा किया कि शपथ ग्रहण से एक दिन पहले एकनाथ शिंदे ने सभी विधायकों को स्थिती समझाने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि वह अब भी मंत्री बनने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना