मुंबई

वीवीपैट और ईवीएम विवाद को गंभीरता से ले चुनाव आयोग-गडकरी

ईवीएम व वीवीपैट विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है...

2 min read
May 29, 2018
NITIN GADKARI FILE PHOTO

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीवीपैट और ईवीएम विवाद पर मंगलवार को खुल कर अपने विचार रखे। केंद्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस मसले को चुनाव आयोग को गंभीरता से लेना चाहिए।

बीजेपी किसी भी तरह की गड़बड़ी का समर्थन नहीं करती-गडकरी

आज देश में कहीं भी बीजेपी जब चुनावों में आगे निकलती है, तब विपक्षी दल उस पर आरोप लगाने लगते हैं। वहीं, कर्नाटक जैसे स्थानों पर जहां बीजेपी पीछे रह जाती है, तब लोग शांत रहते हैं। इन मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग को अपनी एक अलग और साफ-सुथरी रणनीति बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में कभी ईवीएम-वीवीपैट के मामलों को लेकर उस पर कोई उंगली न उठा सके। बीजेपी कभी भी किसी भी तरह की गड़बड़ी का समर्थन नहीं करती है।

गडकरी ने किया केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान

गडकरी ने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उज्जवला योजना से लेकर जन-धन योजना समेत नोट बंदी और बुलेट ट्रेन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र किया और कहा कि इससे आज देश तरक्की की राह पर अग्रसर है और देशवासियों को भी इसका पूरा लाभ मिल रहा है। इस दौरान उनके साथ मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के मुद़दे पर गडकरी ने कहा कि समय-समय पर राजनीति में कुछ भी लंबे समय तक नहीं चलता। जैसे क्रिकेट में कोई भी कुछ पहले से निर्धारित नहीं कर सकता, ठीक वैसे ही राजनीति में भी हमेशा के लिए कुछ भी निर्धारित नहीं किया जा सकता। विदित हो कि अभी हाल ही में शिवसेना ने बीजेपी से दूरी बनाने की बात कही थी। बीजेपी और शिवसेना के साथ को लेकर अपने अंदाज में मराठी की एक बहुत प्रचलित कहानी का जिक्र करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद ये एकता कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हम दोनों का यह गठजोड़ बरकरार रहेगा, इसके लिए हमें साथ मिलकर जो करना होगा, वो हम करेंगे।

ये भी पढ़ें

इस राज्यमंत्री ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास तो खाली करने ही पड़ेंगे
Published on:
29 May 2018 09:40 pm
Also Read
View All