मुंबई

बड़ी खबर! महाराष्ट्र में ONGC प्लांट में लगी भीषण आग, CISF और फायर ब्रिगेड मौके पर

Uran ONGC Plant Fire: फायर ब्रिगेड की कम से कम सात गाड़ियां और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन घटनास्थल पर मौजूद हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 6:38 PM IST
uran ongc plant fire
उरण में ONGC प्रोजेक्ट में लगी भीषण आग (File Photo)

महाराष्ट्र (Maharashtra News) के रायगढ़ जिले (Raigad) के उरण (Uran) से सोमवार को एक बड़ी आग की खबर सामने आई। यहां स्थित ओएनजीसी के महत्वपूर्ण नेचुरल गैस और तेल रिफाइनरी प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है।

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, सीआईएसएफ और सिडको अग्निशमन दल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगते ही परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों और पास के इलाकों में मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

फायर ब्रिगेड की कम से कम सात गाड़ियां और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन घटनास्थल पर मौजूद हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रोजेक्ट भारत सरकार द्वारा संचालित है और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। यहां प्राकृतिक गैस और तेल की रिफाइनरी के अलावा वितरण का काम भी किया जाता है। ऐसे में आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

मुंबई में 24 मंजिला इमारत में आग, महिला की मौत

इससे पहले मुंबई के दहिसर पूर्व स्थित शांति नगर की न्यू जनकल्याण सोसाइटी की 24 मंजिला इमारत में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में धुआं भरने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग दोपहर करीब तीन बजे लगी। इमारत में रहने वाले 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 19 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। दस घायलों को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और अन्य को प्रगति व शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग पर शाम साढ़े चार बजे काबू पा लिया गया और शाम सवा छह बजे तक पूरी तरह बुझा दी गई। अधिकारी ने बताया कि आग चौथी मंजिल तक सीमित रही। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।

Updated on:
8 Sep 2025, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत