मुंबई

गांव वालों ने पांच लोगों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,जानिए क्या है मामला?

देश में अपवाहों के चलते लोगों की जान ले लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है...

2 min read
Jul 01, 2018
murder

(मुंबई): देश में अपवाहों के चलते लोगों की जान ले लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के धुले जिले से सामने आया है जहां पर ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जिले के रेनपाडा गांव में ग्रामीणों ने पांच लोगों को बच्चा चोर होने के शक में बुरी तरह से मारा। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मरने वाला एक युवक सोलापुर जिले के मंगलवेधा शहर का निवासी है।

हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना में जान गंवाने वाले पांचों लोगों को किसी ने राज्य परिवहन की बस से नीचे उतरते देखा था। जब इन लोगों ने एक बच्ची से बात करने की कोशिश की तो वहां मौजूदा भीड़ ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक पर इन लोगों को पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रेनपाडा गांव के कमरे में बंद करके भीड़ ने पांचों लोगों को तब तक पीटा जब तक उनकी सांसे नहीं थम गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस की ओर से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अपवाह पर ध्यान नदेने की अपील की गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए धुले जिले के एसपी एम रामकुमार ने बताया कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में कुछ आरोपियों को पकडकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह नहीं पहला मामला

यह पहली बार नहीं है कि बच्चा चोरी करने की अपवाह के चलते किसी को जान से हाथ धोना पड़ा हो। देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं। बीते दिनो ऐसे ही मामले त्रिपुरा से सामने आएं थे। जहां अपवाहों के चलते अलग अलग हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

हर रात परिवार के साथ चैन की नींद सोता है, इसलिए देश के वीर जवानों चांदी के उस्तुरे से फ्री शेविंग करता है ये शख्स
Published on:
01 Jul 2018 07:10 pm
Also Read
View All