मुंबई

महाराष्ट्र में जून माह में दूसरी बार सबसे अधिक मरीज हुए ठीक

29 मई को राज्य में एक ही दिन 8381 मरीजों को घर भेजा गया था। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर गए थे। उसके बाद 15 जून को 5071 मरीज बड़ी संख्या में ठीक हुए हैं। उसके बाद बुधवार को इस माह में दूसरी बार सबसे अधिक मरीज ठीक हुए।

less than 1 minute read
Jun 25, 2020
महाराष्ट्र में जून माह में दूसरी बार सबसे अधिक मरीज हुए ठीक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई.राज्य में एक ही महीने में 10 दिन के अंतर पर एक ही दिन सबसे अधिक कोरोना के मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। बुधवार को पूरे राज्य में 4 हजार 161 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 73 हजार 792 मरीज ठीक हुए हैं। मुंबई मंडल के मुंबई मनपा, ठाणे, पालघर, रायगढ इन चार जिलों में बुधवार को 3530 मरीज ठीक हुए। मुंबई मंडल में कुल 50 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं । यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी।

गौरतलब है कि 29 मई को राज्य में एक ही दिन 8381 मरीजों को घर भेजा गया था। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर गए थे। उसके बाद 15 जून को 5071 मरीज बड़ी संख्या में ठीक हुए हैं। उसके बाद बुधवार को इस माह में दूसरी बार सबसे अधिक मरीज ठीक हुए।

बुधवार को डिस्चार्ज किए गए 4161 मरीजों में से मुंबई मंडल में 353042 (अब तक कुल 51 हजार 737) और पुणे मंडल में 355 (अब तक कुल 11299 ), नाशिक मंडल में 139 (अब तक कुल 3652 ), औरंगाबाद मंडल में 21 (अब तक कुल 2562 ), कोल्हापूर मंडल में 24 (अब तक कुल 1383), लातूर मंडल में 7 ( अब तक कुल 532), अकोला मंडल में 26 (अब तक कुल 1448), नागपुर मंडल में 59 (अब तक कुल 1179 ) मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में मरीज ठीक होने की दर 51 प्रतिशत है। उसमें दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है।

Published on:
25 Jun 2020 12:27 pm
Also Read
View All