मुंबई

Salil Ankola: पूर्व क्रिकेटर की मां की संदिग्ध मौत! हत्या या कुछ और… जांच में जुटी पुलिस

Salil Ankola Mother Found Dead : पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश पुणे में उनके फ्लैट में मिली। पुणे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Oct 04, 2024

महाराष्ट्र के पुणे शहर (Pune News) से बड़ी खबर आ रही है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला (Salil Ankola) की मां का शव पुणे स्थित उनके फ्लैट में मिला है। बताया जा रहा है कि सलिल अंकोला की 77 वर्षीय मां माला अशोक अंकोला (Mala Ashok Ankola) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उनके गले पर चोट के निशान है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां पुणे के डेक्कन इलाके के प्रभात रोड (Prabhat Road) स्थित अपने घर में शुक्रवार को मृत पाई गईं हैं। उनकी गर्दन पर घाव पाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। क्या उनकी हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकता है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मां के निधन की जानकारी दी-

रिपोर्ट्स के अनुसार, माला अंकोला (77) की गर्दन पर गंभीर जख्म है। माना जा रहा है कि उन्होंने खुद ही रसोई के चाकू से अपने गले पर वार किया है। कथित तौर पर उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना के समय घर पर सिर्फ घरेलू सहायिका थी, जिसने घटना की सूचना पुलिस और रिश्तेदारों को दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संदीप गिल ने कहा, "हमें उनका शव संदिग्ध हालत में मिला है। अभी हम जांच कर रहे हैं कि यह प्राकृतिक मौत है या हत्या। पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।“ उन्होंने आगे कहा कि अभी तक की जांच और परिस्थितियों को देखकर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

फिलहाल पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हत्या का मामला है या नहीं। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं हुई है। मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। इस घटना से पुणे शहर में हड़कंप मच गया है।

Updated on:
04 Oct 2024 07:39 pm
Published on:
04 Oct 2024 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर