मुंबई

Maharashtra: स्कूल के पास एक के बाद एक 10 सिलेंडर फटे… गैस माफिया का खेल देख भड़के मंत्री

Gas Cylinders Explosion: सिलेंडर में विस्फोट के बाद पास के कॉलेज की कुछ बसे भी आग में जल गई। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Oct 09, 2023
तानाजी सावंत ने किया घटनास्थल का दौरा

Pimpri-Chinchwad Cylinder Blast: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर में रविवार को अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान भयानक विस्फोट हो गया। इसके बाद एक के बाद एक नौ से दस सिलेंडर फट गए। दिलचस्प बात यह है कि यह विस्फोट उस इलाके में हुआ जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का स्कूल स्थित है। सोमवार को खुद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाई।

मंत्री तानाजी सावंत ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय शिंदे ने मंत्री को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल सिलेंडर ब्लास्ट के बाद जब आग भड़की तो आरोपी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: शिवसेना और NCP विधायकों की अयोग्यता मामले की एक साथ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने तय की तारीख

जिस जगह गैस सिलेंडर फटा वहां से स्कूल और कॉलेज कुछ ही दूरी पर है। आरोप है कि पुलिस के नाक के नीचे गैस माफिया यह अवैध कारोबार चला रहे थे। जिस वजह से मंत्री का गुस्सा अधिकारियों पर फूटा। सावंत ने कहा, यदि यह गैस सिलेंडर विस्फोट सुबह होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते थे। ससून हॉस्पिटल में ड्रग माफिया है। यहां गैस माफिया तैयार हो गए है। आज ही इसके पीछे जिम्मेदार तीन-चार अधिकारियों के तबादले होने चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि यह कार्रवाई 24 घंटे के भीतर होनी चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पिंपरी-चिंचवड़ शहर के तथावड़े इलाके में रसोई गैस के कई सिलेंडर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। टैंकर से सिलेंडर में अवैध रूप से एलपीजी भरी जा रही थी। जिस वजह से यह भयानक हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर में विस्फोट के बाद पास के कॉलेज की कुछ बसे भी आग में जल गई। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लगातार सिलेंडर में जोरदार धमाके होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटनास्थल का वीडियो-

Published on:
09 Oct 2023 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर