मुंबई

मुंबई के बड़े मॉल के बेसमेंट में तैरती मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप!

Bhandup Dreams Mall : मुंबई में ड्रीम्स मॉल में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला। शव बेसमेंट में जमा पानी में तैर रहा था।

less than 1 minute read
Jan 21, 2025

मुंबई (Mumbai News) में लगातार दूसरे दिन महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को मरीन ड्राइव स्थित फाइव स्टार होटल ट्राइडेंट के एक कमरे में 60 वर्षीय महिला का शव मिला। वहीँ मंगलवार को भांडुप में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जहां ड्रीम्स मॉल में एक अज्ञात युवती की शव बरामद हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल के बेसमेंट में आज सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।  

मंगलवार सुबह करीब दस बजे ड्रीम मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा. वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद शव को बाहर निकाला।

महिला के शव को मुलुंड जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृत महिला कौन है और उसकी मौत कैसे हुई। मामले की आगे की जांच भांडुप पुलिस कर रही है।    

बता दें कि 2021 में कोविड महामारी के दौरान ड्रीम्स मॉल में स्थित सनराइज अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 11 लोगों की मौत हुई थी और मॉल जलकर खाक हो गया था। इस घटना के बाद से मॉल बंद है।  

Published on:
21 Jan 2025 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर