Mumbai Airport Gold Smuggling: आरोपी यात्री दुबई (Dubai) से शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ान एसजी-14 से पहुंचे थे।
Mumbai Crime News: मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) कस्टम ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में 1.63 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की तस्करी पकड़ी है। बताया जा रहा है कि आरोपी 3.07 किलोग्राम सोने (Gold) के डस्ट (Dust) को अंडरवियर में छिपाकर लाये थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी यात्री दुबई (Dubai) से शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ान एसजी-14 से पहुंचे थे। कस्टम अधिकारियों ने सोने को जब्त कर मामले से जुड़े दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अंडरगारमेंट्स में मोम के रूप में सोने की धूल को पैकेट में डालकर छिपाया था। यह भी पढ़े-Maharashtra: विदर्भ में अन्नदाताओं की आत्महत्या से हाहाकार! 72 घंटे में 9 किसानों ने दी जान, अगस्त में 51 ने मौत को लगाया गले
मुंबई एयरपोर्ट के सीमा शुल्क अधिकारी (Mumbai Airport Customs Official) ने कहा कि एक पुरुष और एक महिला यात्री से सोना दो पैकेटों में बरामद किया गया है। दोनों आरोपी भारतीय मूल के है। उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक 62 वर्षीय महिला भी शामिल है। महिला आरोपी का नाम नईमा अहमद उल्दय बताया जा रहा है। वह मुंबई की रहने वाली हैं। वह दुबई से मुंबई लौटी थी। फ़िलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।