मुंबई

मुंबई में प्रॉपर्टी की लालच में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, ऐसे लगाई बॉडी ठिकाने

देश की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। मुंबई में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी बेटा होम ट्यूशन देता है। मां और बेटे के बीच प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया। मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने नौकर की मदद से शव को खाई में फेंक दिया।
3 min read
Dec 08, 2022
crime.jpg
Crime

मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। 40 साल के एक कलयुगी बेटे ने अपनी 74 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी बेटे ने मां की हत्या करने के बाद उसके शव को नौकर की मदद से नेरल-माथेरान के पास एक सुनसान खाई में फेंक दिया था। जुहू पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला की पहचान 74 वर्षीय बीना कपूर के तौर पर हुई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि उसका शव नेरल-माथेरान रोड क्षेत्र में मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतका और उसका 40 साल का बेटा सचिन, जो अविवाहित है, दोनों साथ में रहते थे। मां-बेटे के बीच प्रॉपर्टी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। गुस्सा ज्यादा बढ़ने पर सचिन ने मां को बेसबॉल के बल्ले से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े: गुजरात चुनाव के नतीजों पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बात

बता दें कि कथित हत्या के बाद उसने और नौकर छोटू मंडल ने बुजुर्ग महिला की शव को कार में बांधकर डाल दिया और रायगढ़ जिले के एक जंगली इलाके में जाकर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटा पेशे से एक टीचर है और बच्चों को होम ट्यूशन देता है। मंगलवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच जुहू के गुलमोहर रोड क्षेत्र में रहने वाली बीना और सचिन में जमकर मारपीट हुई थी।

ऐसे हुए घटना का खुलासा: पुलिस ने बताया कि मंगलवार करीब 9 बजे, सचिन और छोटू मंडल, बीना के शव को बांधकर कार में ले गए, जब उन्हें बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड ने पूछा कि वह क्या ले जा रहे हैं। दोनों ने गार्ड को बताया कि वह कुछ घरेलू सामान दूसरे फ्लैट में लेकर जा रहे हैं। हत्या का पता तब चला जब अमेरिका में रहने वाले मृतक बीना के बड़े बेटे नवीन ने अपनी मां से बात करने के लिए फोन किया और पाया कि उनका फोन कोई नहीं उठा रहा है।

इसके बाद नवीन ने फिर अपने छोटे भाई सचिन को फोन किया और उसकी तरफ से भी कोई रेस्पोंस नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नवीन ने कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद में बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को फोन किया लेकिन वह भी उसका फोन नहीं उठा सका। ऐसे में नवीन काफी घबरा गया और उसने जुहू पुलिस स्टेशन को फोन किया और उनसे अनुरोध किया कि वह जाकर उसके परिवार की जांच करें।

इसके बाद जुहू पुलिस की एक टीम बिल्डिंग में पहुंची और बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड से मां-बेटे के बारे में पूछताछ की। जब वह परिवार की 7वें फ्लोर पर गए तो उन्हें ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने बीना और सचिन के फोन पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उनके सेल टावर की लोकेशन चेक करने पर पुलिस को पता चला कि, बीना का फोन घर के अंदर था, जबकि सचिन का सेल फोन पनवेल के आसपास था। इसके बाद जुहू पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ दिया। हालांकि, उन्हें घर के भीतर कुछ भी गलत नहीं लगा। इसके बाद, पुलिस ने बिल्डिंग के सुपरवाइजर जावेद मपरी के बयान के आधार पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की।

जुहू पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। पुलिस टीम ने सचिन कपूर और हाउस हेल्प छोटू को कुछ भारी सामान व्हीलचेयर पर फ्लैट से नीचे लाते और फिर गाड़ी में रखते हुए पाया। जिसके बाद पुलिस ने सचिन और छोटू को उसके दूसरे अपार्टमेंट में ट्रैक कर हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि कैसे उसने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारा और कैसे उसने कथित तौर पर नेरल-माथेरान रोड के किनारे एक ढलान से शव को फेंक दिया।

बता दें कि इस मामलें में जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार वर्तक ने बताया कि पुलिसकर्मियों की एक टीम सचिन कपूर को उस जगह पर ले गई थी जहां उसने अपनी मां के शव को फेंका था और उन्होंने शव का पता लगा लिया, लेकिन शव गहरी खाई में गिरा था इसलिए उसको निकालने में ज्यादा समय लग रहा है।

Updated on:
08 Dec 2022 07:57 pm
Published on:
08 Dec 2022 07:57 pm