गौराई और पेल्हार प्रभाग में कार्रवाई
वसई. अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम के तहत वसई विरार मनपा की ओर से पेल्हार और गौराई प्रभाग में बड़ी तोड़क कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान भूमाफियाओं ने कई जगहों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया था। वालीव प्रभाग स्थित गौराई पाड़ा इलाके में जारी 20 हजार वर्ग फुट के अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह पेल्हार प्रभाग स्थित घरतवाडी और चिंचपाडा क्षेत्र में 7,200 वर्ग फुट अवैध निर्माण तोड़ा गया। इस कार्रवाई में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त रमेश मनाले, उपायुक्त डॉ. किशोर गवस, प्र.सहायक आयुक्त सुभाष जाधव, सहायक आयुक्त दीपक म्हात्रे अतिक्रमण इंजीनियर अमोल राउत, युवराज पाटील और योगेश सावंत सहित कई मनपा कर्मी शामिल हुए।
भूमाफियाओं ने कई जगहों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया था। वालीव प्रभाग स्थित गौराई पाड़ा इलाके में जारी 20 हजार वर्ग फुट के अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह पेल्हार प्रभाग स्थित घरतवाडी और चिंचपाडा क्षेत्र में 7,200 वर्ग फुट अवैध निर्माण तोड़ा गया।